Hindi News

Micromax In 2C जल्द होगा लॉन्च, मिलेगी 6GB स्टॉरेज और 5000mah बैटरी, कीमत ₹9000 से भी कम! 

Published:
Last Updated:
Micromax In 2C जल्द होगा लॉन्च, मिलेगी 6GB स्टॉरेज और 5000mah बैटरी, कीमत ₹9000 से भी कम! 

टेक्नोलॉजी, डेस्क रिपोर्ट। भारतीय मोबाइल मार्केट में माइक्रोमैक्स (Micromax) अपने बजट स्मार्टफोन के लिए प्रसिद्ध है और एक बार फिर से यह कंपनी एक नए बजट स्मार्टफोन के साथ आ रही है। जल्द ही Micromax In 2C लॉन्च होने वाला है। सूत्रों के मुताबिक यह काफी हद्द तक Micromax IN 2B की तरह होगा। हालांकि कंपनी ने ऑफ़िशियली इस बात की घोषणा नहीं की लेकिन इस महीने के लास्ट में या फिर मई के शुरुआती हफ्ते में यह स्मार्टफोन लॉन्च हो सकता है। यह स्मार्टफोन को 2 स्टॉरिज वर्जन में उपलब्ध होगा। 4GB वाले मॉडल की कीमत 7999 रुपए होगी, तो वही 6GB मॉडल के लिए ग्राहकों को ₹8999 का भुगतान करना पड़ सकता है।

यह भी पढ़े… Whatsapp पर छुपा पाएंगे आप अपनी Last seen, बरकरार रहेगी आपकी प्राइवसी 

यह स्मार्ट फोन 3 कलर में उपलब्ध हो सकता है वह है ब्लू, ब्लैक और ग्रीन।  फोन में यूजर्स को डुअल रियर कैमरा सेटअप 13 मेगापिक्सल मेन कैमरा, 2 मेगापिक्सल सेकेंडरी लेंस और 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा उपलब्ध हो सकता है। Micromax IN 2B की तरह इसमें में भी Unisoc T610 प्रोसेसर MediaTek Helio G80 चिपसेट के साथ लॉन्च हो सकता है। स्मार्टफोन के अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें यूजर्स को पिछले मॉडल की तरह 6.5 इंच स्क्रीन HD+ डिस्प्ले 5000mah की बैटरी के साथ मिल सकता है।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews