Hindi News

Moto G72 हुआ भारत में लॉन्च, दमदार कैमरा और प्रीमियम डिजाइन, सेल में मिलेगा बंपर डिस्काउंट, यहाँ जानें

Last Updated:

टेक्नोलॉजी, डेस्क रिपोर्ट। लंबे इंतजार के बाद भारत में मोटोरोला का नया बजट स्मार्टफोन लॉन्च हो चुका है। इस स्मार्टफोन की चर्चा काफी लंबे समय से हो रही है। अब तक इसके फीचर्स का भी खुलासा हो चुका है। यहाँ बात मोटोरोला के बजट स्मार्टफोन Moto G72 की हो रही है। यह स्मार्टफोन दमदार कैमरे और बड़ी बैटरी के साथ मार्केट में एंट्री ले चुका है।

Moto G72 की सेल भारत में 12 अक्टूबर 12 बजे दोपहर से शुरू होगी। सेल के दौरान इसपर बंपर डिस्काउंट मिलेगा। ग्राहक देश के रीटेल शॉप से भी इसकी खरीददारी कर सकते हैं। फ्लिपकार्ट पर सेल के दौरान Moto G72 पर करीब 6 हजार रुपये तक का डिस्काउंट मिलेगा। Moto G72 की कीमत 18,999 रुपये है, लेकिन फ्लिपकार्ट सेल के दौरान यह स्मार्टफोन 15,999 रुपये में उपलब्ध होगा।

यह भी पढ़े…चार्ज में लगी इलेक्ट्रिक बाइक की बैटरी में हुआ ब्लास्ट, झुलसा 7 साल का मासूम

Moto G72 दो कलर वेरिएन्ट में उपलब्ध होगा, जिसमें Meteorite ग्रे और पोलर ब्लू शामिल है। इसकी डिजाइन काफी हद्द तक प्रीमियम Edge 30 सीरीज से मिलती-जुलती है। खास बात यह है की Moto G72 पहला ऐसा स्मार्टफोन, जिसमें 10 बिट pOLED डिस्प्ले मिलता है। इसे मीडिया टेक हेलिओ G99 चिपसेट से लैस किया गया है। स्मार्टफोन 6.6 इंक डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इतना ही नहीं Moto G72 में LPDDR4x रैम और uMCP स्टोरेज मिलता है।


एंड्रॉयड 12 पर आधारित इस स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी के साथ 33W फास्ट चार्जिंग की सुविधा मिलती है। बैक में ट्रिपल रियर कैमरा है, जिसमें 108 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड और 2 मेगापिक्सल मैक्रो सेंसर शामिल है। साथ ही फ्रंट में सेल्फ़ी और वीडियो के लिए 16 मेगापिक्सल शूटर दिया गया है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews