Nokia Style+ लॉन्च होने को तैयार, लीक हुए इसके फीचर्स, जाने यहाँ

Nokia Style+ लॉन्च होने को तैयार, लीक हुए इसके फीचर्स, जाने यहाँ

टेक्नोलॉजी, डेस्क रिपोर्ट। Nokia इस साल अपने कई स्मार्टफोन लॉन्च कर चुका है और अब भी इस लिस्ट में कुछ बाकी हैं। बहुत जल्द Nokia लवर्स का इंतज़ार खत्म होने वाला है क्योंकि कंपनी अपना नया स्मार्टफोन Nokia Style+ बहुत जल्द लॉन्च करने वाली है। इस स्मार्टफोन को अब तक कई सर्टिफिकेशन वेबसाईट पर भी देखा जा चुका है।

यह भी पढ़े… इंदौर TI खुदकुशी मामला : तीन शादियाँ कर चुके थाना प्रभारी के महिला एएसआई से भी थे प्रेम संबंध

हालांकि कंपनी ने अब तक अपने इस स्मार्टफोन के फीचर्स और लॉन्च की तारीख को लेकर कोई भी घोषणा नहीं की है। लॉन्च होने से पहले ही Nokia Style+ के फीचर्स सामने आ चुके हैं। कहा जा रहा है इस स्मार्टफोन के बैक में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप उपलब्ध हो सकता है। साथ ही फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फ़ी कैमरा होगा।

यह भी पढ़े… GST मुआवजा उपकर को लेकर केंद्र सरकार ने लिया बड़ा फैसला, मार्च 2026 तक बढ़ी समय सीमा

बैक में 48 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर, 5 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल और 2 मेगापिक्सल डेप्थ कैमरा उपलब्ध हो सकता है। एंड्रॉयड 12 पर आधारित इस स्मार्टफोन में 4900mah की बैटरी 20W की फास्ट चार्जिंग सुविधा उपलब्ध होगी। अब तक कंपनी ने इस स्मार्टफोन की कीमत और अन्य जानकारी से भी पर्दा नहीं हटाया है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews