OnePlus 10T भारत में होने जा रहा है लॉन्च, लॉन्चिंग डेट और कीमत का हुआ खुलासा, डिजाइन बना देगी आपको दीवाना

OnePlus 10T भारत में होने जा रहा है लॉन्च, लॉन्चिंग डेट और कीमत का हुआ खुलासा, डिजाइन बना देगी आपको दीवाना

टेक्नोलॉजी, डेस्क रिपोर्ट। अब तक OnePlus कई स्मार्टफोन भारत में लॉन्च कर चुका है। और अब बहुत जल्द कंपनी का नया स्मार्टफोन मोबाइल मार्केट में एंट्री लेने वाला है। काफी लंबे समय से इस स्मार्टफोन का इंतजार लोगों को है और कई प्रसिद्ध वेबसाइट पर भी इसे देखा जा चुका है। हम बात कर रहे हैं OnePlus 10T की, बहुत जल्द जो भारत में ग्राहकों को आकर्षित करने आ रहा। काफी लंबे समय से इस स्मार्टफोन का इंतजार लोगों को है और कई प्रसिद्ध वेबसाइट पर भी इसे देखा जा चुका है।

यह भी पढ़े… Relationship Tips : इस तरह दें अपने पार्टनर को सरप्राइज, छोटी छोटी बातों से मजबूत होगा रिश्ता

3 अगस्त 2022 को दमदार स्मार्टफोन की एंट्री भारत के बाजार में हो सकती है, बस जरूरत कंपनी द्वारा हरी झंडी दिखाने की है। स्मार्टफोन के दो कलर वेरिएंट्स भारत में उपलब्ध होंगे जेड ग्रीन और मूनस्टोन बलैक। हालंकि अब तक यह बात कन्फर्म नहीं हुई है की यह स्मार्टफोन ग्लोबल मार्केट में लॉन्च होगा या नहीं। यह भी कहा जा रहा की स्मार्टफोन के ब्लैक मॉडल में ही 16 जीबी रैम उपलब्ध होगा और ब्लू मॉडल में इसकी उपलब्धता के आसार काफी कम नजर आ रहे हैं।

बात अलग-अलग वेरिएन्ट की हो रही है तो बता दें की यह भी कहा जा रहा है की स्मार्टफोन के 3 स्टोरेज वर्ज़न उपलब्ध हो सकते हैं, जहां सभी की कीमत भी अलग होगी। 8 जीबी, 12 जीबी और 16 जीबी रैम के साथ 128 जीबी/256 जीबी/ 512 जीबी का ऑप्शन उपलब्ध हो सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक इस स्मार्टफोन की कीमत 49,999 रुपये के आसपास हो सकती है। यह स्मार्टफोन Amazon पर बिक सकता है। हालांकि इसके लिए आपको थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews