Oppo F21s Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, कैमरा-डिजाइन से उठा पर्दा, ये हैं स्मार्टफोन की खास बातें

Oppo F21s Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, कैमरा-डिजाइन से उठा पर्दा, ये हैं स्मार्टफोन की खास बातें

टेक्नोलॉजी, डेस्क रिपोर्ट। बहुत जल्द भारत में Oppo के नए स्मार्टफोन की एंट्री होने वाली है। यह कंपनी के F-सीरीज का स्मार्टफोन है। भारत में फिलहाल Oppo के एफ सीरीज के दो मॉडल मौजूद हैं, जिनके नाम Oppo F21 और Oppo F21 Pro है। बहुत जल्द भारत के बाजारों में Oppo F21s Pro की एंट्री होने वाली है। कंपनी ने भी अपने नए स्मार्टफोन को कन्फर्म कर दिया है। हालांकि अब भी इसके कीमत और लॉन्च डेट का खुलासा नहीं हो पाया है। कंपनी ने डिजाइन और फीचर्स से पर्दा हटा दिया है।

यह भी पढ़े… आ रही है Royal Enfield की नई बुलेट 350, फीचर्स और कीमत का हुआ खुलासा, जानें यहाँ

Oppo F21s Pro की माइक्रोसाइट ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म Amazon पर देखी जा चुकी है। रिपोर्ट्स की माने तो Oppo F21 Pro की तरह Oppo F21s Pro भी 4जी और 5जी वेरिएन्ट में लॉन्च होगा। कंपनी ने दावा किया है की Oppo F21s Pro इस सेगमेंट में पहला माइक्रोलेंस कैमरा के साथ आएगा। रिपोर्ट के मुताबिक स्मार्टफोन 30X मैगनीफिकेशन लेंस के साथ लॉन्च होगा, जो क्लोज-अप शॉट्स लेता है।

यह भी पढ़े… WhatsApp पर आएगा नया फीचर, मैसेज ढूँढना होगा अब और भी आसान, जानें यहाँ

इसके दो कलर वेरिएन्ट उपलब्ध है: डॉनलाइट गोल्ड और स्टारलाइट ब्लैक। वहीं फीचर्स की बात करें तो Oppo F21s Pro भारत में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च होगा। बैक में ट्रिपल रियर कैमरा 64 मेगापिक्सल सेंसर के साथ उपलब्ध होगा। प्रोसेसर की बात करें तो Oppo F सीरीज के अन्य स्मार्टफोन की तरह Oppo F21s Pro भी स्नैपड्रैगन 680 SoC या स्नैपड्रैगन 695 SoC के साथ आ सकता है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews