Hindi News

OPPO K10 कुछ दिनों में Flipkart पर होगा लॉन्च, होंगे आकर्षक फीचर्स, जाने कीमत..

Published:
OPPO K10 कुछ दिनों में Flipkart पर होगा लॉन्च, होंगे आकर्षक फीचर्स, जाने कीमत..

टेक्नोलॉजी, डेस्क रिपोर्ट।  OPPO स्मार्टफोन को पसंद करने वाले यूजर्स के लिए यह अच्छी खबर साबित हो सकती है।  23, मार्च 2022 को OPPO K10 भारत में लॉन्च होने वाला है। इसे फ्लिपकार्ट पर लॉन्च किया जाएगा, जिसकी घोषणा flipkart पर  हो चुकी है।  23 मार्च इसके सारे फीचर्स सामने आएंगे और 29 मार्च से इसकी खरीदारी शुरू हो जाएगी। फ्लिपकार्ट पर इसके फीचर्स को डिस्क्लोज नहीं किया गया है।

यह भी पढ़े… इस साल लॉन्च होंगे यह नए Apple iPhone, जिसके फीचर्स जान आप हो जाएंगे हैरान, 1 लाख से कम होगी कीमत

कैमरा के बारे में जानकारी flipkart  18 मार्च को जारी करेगा। बता दें कि OPPO K10  का पहला K-series स्मार्टफोन है, जो भारत में लॉन्च होने वाला है। सूत्रों के मुताबिक इस  स्मार्टफोन में ट्रिपल कैमरा और फिंगरप्रिंट सेंसर (Triple Camera and Fingerprint Sensor) उपलब्ध होंगे।  काले और ब्लू रंग के ऑप्शन इस मोबाईल के  ऑनलाइन उपलब्ध होंगे।

यह भी पढ़े… POCO X4 PRO: जल्द ही भारत में लॉन्च होगा POCO का नया स्मार्टफोन, होंगे आकर्षक फीचर्स

बीते दिनों ही इस स्मार्टफोन का टीजर मोबाइल कंपनी ओप्पो द्वारा रिलीज किया गया है और जल्द ही इसकी बिक्री भारतीय बाजारों में भी शुरू हो जाएगी।  सूत्रों की मानें तो इसकी कीमत 20,000 रुपए के अंदर होगी।  फ्लिपकार्ट पर लोग इसे खरीद पाएंगे, इस दौरान फ्लिपकार्ट की ओर से कई ऑफर भी ग्राहकों को दिए जाएंगे। ट्रिपल कैमरा के साथ इसमें LED flash भी उपलब्ध होगा।  50MP यूनिट का प्राइमरी सेंसर बैक में हो सकता है, जो यूजर को एक अच्छा अनुभव देगा।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews