Poco X4 GT जल्द आ रहा मार्केट में मचाने धूम, इस दिन होगा लॉन्च, कंपनी ने किया कन्फर्म

Poco X4 GT जल्द आ रहा मार्केट में मचाने धूम, इस दिन होगा लॉन्च, कंपनी ने किया कन्फर्म

टेक्नोलॉजी, डेस्क रिपोर्ट। Poco का नया स्मार्टफोन जल्द ही ग्लोबल मार्केट में छाने वाला है। कंपनी ने Poco X4 GT के लॉन्च होने की तारीख की घोषणा कर दी है। 23 जून 2022 को इस स्मार्टफोन को कंपनी लॉन्च करने वाली है। Poco X4 GT के साथ कंपनी अपने नए स्मार्टफोन POCO F4 को भी घोषित करने वाली है। जो यूजर्स POCO के प्रोडक्टस को पसंद करते हैं, उनके लिए 23 जून काफी अच्छा भी हो सकता है, क्योंकि इस कंपनी अपने दो स्मार्टफोन को लॉन्च करने जा रही है।

यह भी पढ़े… Realme C30 के भारत में लॉन्च होने की तारीख कन्फर्म, 5000mah बैटरी के साथ जल्द आएगा सस्ता स्मार्टफोन   

Poco X4 GT का मॉडल नाम 220412165G है, जीसे टेलीकम्यूनिकेशन एण्ड डिजिटल गवर्नमेंट रेगुलेटरी अथॉरिटी वेबसाईट पर देखा गया है। कहा जा रहा है Poco X4 GT हाल ही में लॉन्च हुए Redmi Note 11TPro का रीब्रांडेड मॉडल भी हो सकता है। हालांकि Redmi Note 11TPro में मीडिया टेक डायमेनसीटी 8100 Soc को देखा गया था, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है की Poco X4 GT में उसके जैसा ही प्रोसेसर हो।

यह भी पढ़े… Realme का नया स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, इसमें हैं कई आकर्षक फीचर्स, जाने स्मार्टफोन का लुक और डिजाइन

23 जून रात 8 बजे एक ऑनलाइन ईवेंट के दौरान Poco X4 GT को लॉन्च किया जाएगा। यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर के जरिए इसकी लाइव स्ट्रीमिंग देखी जा सकती है। POCO F4 की घोषणा भी कंपनी जल्द ही कर सकती है। Poco X4 GT जल्द ही भारतीय मोबाईल मार्केट में एंट्री लेगा। अब तक इसके फीचर्स और कीमत से पर्दा नहीं हट पाया है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews