Google Pixel 7 Pro के लॉन्च से पहले हुआ कीमत का खुलासा, लॉन्च की तारीख भी कन्फर्म, नोट कर लें ये डेट

Google Pixel 7 Pro के लॉन्च से पहले हुआ कीमत का खुलासा, लॉन्च की तारीख भी कन्फर्म, नोट कर लें ये डेट

टेक्नोलॉजी, डेस्क रिपोर्ट। लंबे इंतजार और खूब सारी चर्चा के आखिरकार भारत में Google Pixel 7 और Google Pixel 7 Pro की लॉन्चिंग होने वाली है। गूगल के इन स्मार्टफोन्स के फीचर्स, कीमत और लॉन्चिंग डेट का खुलासा भी हो चुका है। 6 अक्टूबर 2022 को ग्लोबल मार्केट में गूगल पिक्सल 7 सीरीज को लॉन्च किया जाएगा। कहा जा रहा है की भारत में स्मार्टफोन की कीमत अन्य कई देशों से अधिक हो सकती है।

मिली जानकारी के मुताबिक Google Pixel 7 की शुरुआती कीमत 500 डॉलर यानि 48,580 रुपये हो सकती है। वहीं Google Pixel 7 Pro की कीमत 899 डॉलर यानि 72,910 रुपये तक हो सकती है। स्मार्टफोन के फीचर्स का भी खुलासा हो चुका है। हालांकि कंपनी ने अब तक ऑफिशियल तरीके से स्मार्टफोन से जुड़ी जानकारी नहीं दी है। कुछ दिनों में इसके लॉन्च के साथ सारी डिटेल्स भी खुल कर सामने आ जाएगी।

Google Pixel 7 सीरीज का प्री-ऑर्डर 7 अक्टूबर से शुरू होगा। हालांकि स्मार्टफोन भारत में बिकेगा या नहीं इसकी जानकारी अब तक गूगल ने शेयर नहीं की है। उम्मीद है की कुछ दिनों में कंपनी इस बात की घोषणा कर सकता है। रिपोर्ट्स की मानें तो Google Pixel 7 और Google Pixel 7 Pro एंड्रॉयड 13 पर आधारित होगा। दोनों स्मार्टफोन्स को “मेड बाय गूगल” ईवेंट में लॉन्च किया जाएगा। वहीं फीचर्स की बात करें तो Google Pixel 7 Pro 12 जीबी रैम और चीता प्रोसेसर के साथ लॉन्च हो  सकता है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews