Realme GT Neo 3T हुआ भारत में लॉन्च, 24 मिनट में होगा 100% चार्ज, मिलेगा बंपर डिस्काउंट, जानें सबकुछ

Realme GT Neo 3T हुआ भारत में लॉन्च, 24 मिनट में होगा 100% चार्ज, मिलेगा बंपर डिस्काउंट, जानें सबकुछ

टेक्नोलॉजी, डेस्क रिपोर्ट। भारत में Realme का नया स्मार्टफोन लॉन्च हो चुका है। यहाँ बात Realme GT Neo 3T की हो रही है। इस स्मार्टफोन की चर्चा काफी लंबे समय से हो रही है। कंपनी ने आज अपने इस नए स्मार्टफोन से पर्दा हटा दिया है। 23 सितंबर 2022 से स्मार्टफोन की बिक्री रियलमी ऑफिशियल वेबसाईट और फ्लिपकार्ट पर ऑनलाइन शुरू होगी। Realme GT Neo 3T के तीन कलर वेरिएन्ट मौजूद है: शेड ब्लैक, डार्क येलो और ड्रिफ्टिंग व्हाइट। साथ ही इसके तीन स्टोरेज वर्ज़न उपलब्ध है, जिनकी कीमत भी अलग है।

यह भी पढ़े… कच्चे तेल में भारी गिरावट, सस्ता हो सकता है पेट्रोल-डीजल, MP में इतने घटे ईंधन के दाम, जानें ताजा भाव

6जीबी+128जीबी मॉडल की कीमत 29,999 रुपये है, फ्लिपकार्ट पर 7 हजार रुपये के डिस्काउंट के साथ 22,999 रुपये में मिलेगा। वहीं 8जीबी+128जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत डिस्काउंट के बिना 31,999 रुपये और 8 जीबी+256जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 33,999 रुपये हैं।

अब बात Realme GT Neo 3T के फीचर्स की करें तो यह स्मार्टफोन 80W सुपर डार्ट चार्जिंग के साथ मिलने वाले किफायती स्मार्टफोन्स में से एक है। स्मार्टफोन रेसिंग फ्लैग डिजाइन के साथ आता है। इसे स्नैपड्रैगन 870 5जी प्रोसेसर से लैस किया गया है। स्मार्टफोन में स्टेनलेस स्टील वअपौर कूलिंग सिस्टम प्लस दिया गया, जो इसे कूल रखने में मदद करता है। बैक में ट्रिपल रियर कैमरा है, जिसमें 64 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर के साथ 8 मेगापिक्सलऔर 2 मेगापिक्सल मैक्रो लेंस मौजूद है। स्मार्टफोन AMOLED E4 डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। वहीं इसमें 5,000mAh की बैटरी के साथ 80W सुपर डार्ट चार्जिंग उपलब्ध है। कहा जा रहा है यह मात्र 12 मिनट में 0-50% तक चार्ज होता है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews