Samsung Galaxy M54 5G जल्द होगा लॉन्च, मिलेंगे जबरदस्त फीचर्स और बड़ी बैटरी, बेहद कम होगी कीमत

Samsung Galaxy M54 5G जल्द होगा लॉन्च, मिलेंगे जबरदस्त फीचर्स और बड़ी बैटरी, बेहद कम होगी कीमत

टेक्नोलॉजी, डेस्क रिपोर्ट। सैमसंग मार्केट में अपने नए स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारियों में जुट चुका है। बहुत जल्द बाजारों में Samsung Galaxy M54 नजर आ सकता है। स्मार्टफोन के प्रोसेसर, बैटरी कैपेसिटी और अन्य फीचर्स का खुलासा हो चुका है। रिपोर्ट की माने तो यह कंपनी का किफायती स्मार्टफोन होगा। इससे पहले भी सैमसंग इस सीरीज में अपने मिड रेंज वाले दो स्मार्टफोन पेश कर चुका है, जिसमें Galaxy M52 और Galaxy M53 शामिल है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो इस साल के अंत में Galaxy M54 लॉन्च हो सकता है। स्मार्टफोन हाई रिफ्रेश रेट स्क्रीन और तगड़े प्रोसेसर के साथ आएगा।

यह भी पढ़े…Dell Alienware M15 RT लैपटॉप भारत में लॉन्च, गेमिंग के लिए भी बेस्ट, यहाँ जानें कीमत और फीचर्स

कहा जा रहा है की Galaxy M54 6.67 इंच सुपर AMOLED डिस्प्ले, फुल एचडी प्लस रिजोल्यूशन और 90Hz रेट के साथ आएगा। इसके अलावा स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर के साथ आएगा। साथ ही 8जीबी रैम और 128जीबी इंटर्नल स्टोरेज मिलेगा। यह भी कहा जा रहा है की Galaxy M54 मिड रेंज में मिलने वाला सैमसंग का बेस्ट स्मार्टफोन होगा। हलनक्की कंपनी ने Galaxy M54 और इसके फीचर्स से जुड़ी कोई भी ऑफिशियल घोषणा अब तक नहीं की है।

Galaxy M54 के कैमरा की बात करें तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है, जिसमें 64 मेगापिक्सल मेन कैमरा, 12 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड कैमरा और 5 मेगापिक्सल मैक्रो कैमरा मीलेगा। फ्रंट में 32 मेगापिक्सल सेल्फ़ी कैमरा मिल सकता है। Galaxy M54 में 6,000mAh की बैटरी 25W फास्ट चार्जिंग के साथ मिल सकता है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews