Tecno Phantom X की सेल भारत में जल्द होगी शुरू, इतनी होगी कीमत, जाने फीचर्स            

Tecno Phantom X की सेल भारत में जल्द होगी शुरू, इतनी होगी कीमत, जाने फीचर्स            

टेक्नॉलॉजी, डेस्क रिपोर्ट। मोबाईल कंपनी Tecno ने अपने नए स्मार्टफोन Tecno Phantom X को भारत में लॉन्च कर दिया है। जिसके ज्यादातर फीचर्स काफी बेहतरीन है, लेकिन मीडिया टेक हेलिओ G95 प्रोसेसर यूजर्स जो निराश कर सकता है। इसके दो कलर वेरीऐशन भारत में लॉन्च हुए हैं: Iceland Blue और Summer Sunset, इस स्मार्टफोन की कीमत 25,999 रुपए हैं। 4 मई से ग्राहक Amazon शॉपिंग साइट से खरीददारी कर पाएंगे।

यह भी पढ़े…  जनता पर महंगाई की दोगुनी मार! MP में पेट्रोल-डीजल की कीमत अब भी ₹100 पार, फिर भी LPG के बढ़े दाम  

Tecno Phantom X के अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें 8GB RAM और 256GB इन्टर्नल स्टोरेज उपलब्ध होगा, जो काफी अच्छा है। बता दें की यह टेक्नो का पहला curved AMOLED डिस्प्ले के साथ लॉन्च होने वाला स्मार्टफोन है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 11 पर काम करेगा, जो मार्केट में आजकल आने वाले स्मार्टफोन के मुकाबले काफी पीछे हो सकता है। तो वहीं इसकी कीमत मुताबिक फीचर्स भी ग्राहकों को निराश कर सकता है।

बात डिस्प्ले की करें तो स्मार्टफोन मे 6.7 इंच का FHD+ स्क्रीन 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ उपलब्ध होगा। इसका ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप 50MP+8MP+13MP और 48MP+8MP डुअल फ्रंट कैमरा के साथ अच्छी फोटोग्राफी का अनुभव दे सकता है। इतना ही नहीं टेक्नो के इस स्मार्टफोन में फ़िंगरप्रिंट स्कैनर बिल्ट-इन AI वॉयस असिस्टेंट के साथ उपलब्ध होगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews