Hindi News

Nothing Phone 1 का पहला लुक कंपनी ने किया जारी, भारत में शुरू हुआ इस स्मार्टफोन का उत्पादन, जाने

Published:
Last Updated:
Nothing Phone 1 का पहला लुक कंपनी ने किया जारी, भारत में शुरू हुआ इस स्मार्टफोन का उत्पादन, जाने

Source: Social Media

टेक्नोलॉजी, डेस्क रिपोर्ट। हाल में Nothing ने अपने पहले स्मार्टफोन को लॉन्च करने की घोषणा की थी। Nothing Phone 1 को 12 जुल 2022 को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इसका पहला लुक भी जारी कर दिया है। कंपनी नया प्रोमोशन टीज़र शॉपिंग साइट Flipkart पर जारी किया, हालांकि इसमें साफ तरीके से फोन के लुक नहीं दिखाया गया है लेकिन झलक नजर आ रही है। टीज़र से ही बहुत कुछ लगाया जा सकता है, इसके साइड में मेटल chassis को देखा गया। टॉप में कैमरा को भी देखा जा सकता है, जिससे यह अंदाज लगाया जा रहा की स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप हो सकता है।

यह भी पढ़े… Nothing Phone 1: इंतजार हुआ खत्म! Nothing ला रहा है इस हफ्ते अपना पहला स्मार्टफोन, जाने डीटेल

इससे पहले यह भी खबर आई थी की स्मार्टफोन ब्लैक कलर में उपलब्ध होगा। सूत्रों के मुताबिक Nothing Phone 1 का उत्पादन भी शुरू हो चुका है। इस स्मार्टफोन का उत्पादन तमिलनाडु में शुरू हुआ है, जिसके कुछ पार्ट्स चीन से मंगए जाएंगे। लीक हुए जानकारी के मुताबिक स्मार्टफोन में 6.55 इंच फुल एचडी प्लस डिस्प्ले ऑलेड पैनल और 90hz रिफ्रेश रेट के साथ उपलब्ध होगा। इसके अलावा मोबाईल फोन में 4500 mah बैटरी के साथ 45W फास्ट चार्जिंग सुविधा भी उपलब्ध हो सकती है।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews