Hindi News

भारत में लॉन्च होने से पहले ही उठा Realme Narzo 50 Pro 5G से पर्दा, इन दिन स्मार्टफोन होगा लॉन्च

Published:

टेक्नोलॉजी, डेस्क रिपोर्ट। Realme Narzo 50 Pro 5G जल्द ही भारत में अपने धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च होने वाला है। 18 मई 2022 को कंपनी स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च करने वाली है, सिर्फ 2 दिन के इंतज़ार के बाद यह स्मार्टफोन भारत में उपलब्ध होगा। इसे Geekbench डेटाबेस पर लॉन्च होने से पहले ही देखा गया। Realme Narzo 50 5G सीरीज में दो स्मार्टफोन शामिल है: Realme Narzo 50 Pro 5G और Realme Narzo 50 5G।

यह भी पढ़े… SBI के ग्राहकों के लिए बुरी खबर! महंगे हो जाएंगे EMI, ब्याज के दरों में हुआ इजाफा, जाने कैसे होगा लोन पर असर

पिछले हफ्ते ही कंपनी ने लॉन्च होने की तारीख की घोषणा की थी, जिसके बाद इसके स्पेसिफिकेशन भी अब सामने आ चुके हैं। Realme Narzo 50 Pro 5G को MediaTek Dimensity 920 प्रोसेसर से लैस किया गया है, जिसे कंपनी ने भी कन्फर्म कर दिया है। स्मार्टफोन 8GB RAM और 128GB इंटर्नल सटॉरेज के साथ आ सकता है। सूत्रों की माने तो यह एंड्रॉयड 12 OS पर संचालित होगा। अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.58 इंच फुल एचडी+ डिस्प्ले 90HZ रिफ्रेश रेट के साथ उपलब्ध हो सकता है।

64MP प्राइमरी कैमरा, 8MP डेप्थ कैमरा और 13MP मेन कैमरा के साथ 16MP का सेल्फ़ी कैमरा भी उपलब्ध होगा। यह एक ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ यूजर्स को अच्छा अनुभव दे सकता है। बात बैटरी की करें तो Realme Narzo 50 Pro 5G में 5000mah की बैटरी 33W फास्ट चार्जिंग सुविधा के साथ लॉन्च हो सकता है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews