Vivo V25 और V25 Pro 5G से हटा चुका है पर्दा, बस कुछ घंटों में होगी स्मार्टफोन्स की मार्केट में एंट्री, जानें डिटेल्स

Vivo V25 और V25 Pro 5G से हटा चुका है पर्दा, बस कुछ घंटों में होगी स्मार्टफोन्स की मार्केट में एंट्री, जानें डिटेल्स

टेक्नोलॉजी, डेस्क रिपोर्ट। एक बार फिर Vivo अपने नए स्मार्टफोन के साथ कल भारत के बाजारों में शानदार एंट्री लेने वाला है। हम यहाँ बात Vivo V25 और V25 Pro की कर रहे हैं। Vivo V25 सीरीज की चर्चा काफी लंबे समय से हो रही है। 17 अगस्त बुधवार को थायलैंड और भारतीय बाजारों में इस सीरीज की लॉन्चिंग होगी। Vivo V25 की सीरीज में तीन स्मार्टफोन शामिल हैं: Vivo V25, V25 Pro और Vivo V25e, पहले ही स्मार्टफोन की जानकारी लीक हो चुकी है।

अब इसकी तस्वीरें भी सामने आ चुकी है। हालांकि पिछले मॉडल की तुलना में इंडियन मार्केट में लॉन्च होने वाले मॉडल की डिजाइन अलग नहीं है। फिलहाल इस बार में कुछ नहीं कहा जा सकता, इसका खुलासा कल होगा। हाल ही में जो तस्वीर सामने आई है, उसके बैक में रिकटैनगुलर कैमरा मॉड्यूल नजर आ रहा है। तीनों की मॉडल में फ्लैट Edges दिया गया है। वहीं स्मार्टफोन्स के फीचर्स की बात करें तो Vivo V25 और V25 Pro दोनों ही स्मार्टफोन में 64 मेगापिक्सल OIS अल्ट्रा सेन्सिंग प्राइमरी कैमरा है।

यह भी पढ़े… Motorola Edge 30 Fusion मचाएगा मार्केट में तहलका, हुआ स्मार्टफोन के फीचर्स का खुलासा, जानें यहाँ

साथ ही दोनों ही मॉडल में 50 मेगाइक्सल आई ऑटोफोकस फ्रंट कैमरा दिया है। वहीं Vivo V25 में 4500mAh की बैटरी और 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है। बात अब V25 Pro 5G की करें तो इस मॉडल में 4830mAh बैटरी 66W फास्ट चार्जिंग के साथ है। कंपनी ने अब तक कीमत को लेकर कोई अपडेट नहीं है। कहा जा रहा है की V25 की कीमत V25 Pro 5G के मुकाबले कम होगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews