Samsung के दोनों फोल्डेबल स्मार्टफोन से हटा पर्दा, डिजाइन ने बनाया लोगों को दीवाना, कीमत का भी हुआ खुलासा

Samsung के दोनों फोल्डेबल स्मार्टफोन से हटा पर्दा, डिजाइन ने बनाया लोगों को दीवाना, कीमत का भी हुआ खुलासा

टेक्नोलॉजी, डेस्क रिपोर्ट। इस साल कई दमदार स्मार्टफोन भारत में लॉन्च हो चुके हैं। सैमसंग के फ्लैगशिप में लॉन्च हुए स्मार्टफोन्स ने मार्केट में अपनी एक खास जगह भी बनाई। एक बार फिर कंपनी अपने दो नए फोल्डेबल स्मार्टफोन के स लॉन्च होने जा रहा है। यहाँ बात किसी और की नहीं बल्कि Samsung Galaxy Z Fold 4 और Samsung Galaxy Z Flip 4 की हो रही है। सैमसंग गैलक्सी अनपैक्ड 2022 ईवेंट में दोनों स्मार्टफोन को पेश किया जाएगा।

यह ईवेंट 10 अगस्त को होने वाला है। कोरियन कंपनी ने अब तक इन दोनों ही स्मार्टफोन से जुड़ी जानकारी ऑफिशियल तौर पर शेयर नहीं है, लेकिन Amazon पर इसका प्री-ऑर्डर शुरू हो चुका है। हालांकि इससे पहले कई बार Samsung Z Fold 4 और Samsung Z Flip 4 से जुड़ी जानकारी सामने आ चुकी है।

यह भी पढ़े… Samsung के दो नए फोल्डेबल स्मार्टफोन्स मचाएंगे धूम, टैबलेट जैसी स्क्रीन, पॉकेट के लिए भी फिट, यहाँ जानें सबकुछ

साथ इसकी डिजाइन और कीमत का भी खुलासा हो चुका है। अभी तक इन दोनों स्मार्टफोन के फीचर्स लीक हुए थे। लेकिन अब स्मार्टफोन्स की कीमत पर से भी पर्दा हट चुका है। यदि आपको भी सैमसंग के इन स्मार्टफोन्स का इंतजार है तो यह आपके लिए अच्छी खबर हो सकती है।

Samsung Z Fold 4 की कीमत 1,916 डॉलर यानि भारतीय करेंसी के हिसाब से करीब 1,56, 058 रुपये बताई जा रही है। भारत में इसके 2 स्टोरेज वेरिएन्ट मौजूद होंगे। टॉप मॉडल 12जीबी रैम+ 512जीबी की कीमत 1,999 डॉलर यानि भारतीय करेंसी के हिसाब से 1,60, 000 रुपये तक हो सकती है। वहीं Samsung Z Flip 4 की शुरुआती कीमत 93, 300 रुपये तक बताई जा रही है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews