धमाल मचाने आ रहा है Vivo का नया Foldable स्मार्टफोन, हो चुका है फीचर्स और डिजाइन का खुलासा, जानें यहाँ

धमाल मचाने आ रहा है Vivo का नया Foldable स्मार्टफोन, हो चुका है फीचर्स और डिजाइन का खुलासा, जानें यहाँ

टेक्नोलॉजी, डेस्क रिपोर्ट। कुछ महीने पहले ही Vivo ने पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन को लॉन्च किया है। इस फोल्डेबल स्मार्टफोन का नाम Vivo X Fold था। अब कंपनी अपने नए फोल्डेबल स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारियां शुरू कर चुका है। बहुत जल्द बाजारों में Vivo X Fold S नजर आ सकता है। इस स्मार्टफोन के फीचर्स और डिजाइन का भी खुलासा हो चुका है। एक लीक में Vivo X Fold S से जुड़ी डिटेल्स सामने आ चुकी है।

यह भी पढ़े… भारत में लॉन्च हुआ OnePlus Nord Earphone, मिलेगी बुलेट Z वायरलेस डिजाइन, सिर्फ इतनी है कीमत

रिपोर्ट के मुताबिक चीनी कंपनी विवो अपने इस नए फोल्डेबल स्मार्टफोन को बहुत जल्द चीन के बाजारों में पेश कर सकती है। हालांकि कंपनी ने अब तक स्मार्टफोन से जुड़ी जानकारी ऑफिशियल तरीके से शेयर नहीं की है। उम्मीद है की बहुत जल्द स्मार्टफोन की लॉन्चिंग डेट और इसके डिजाइन का खुलासा कंपनी जल्द सक सकती है।

Vivo X Fold

अब बात स्मार्टफोन के फीचर्स की करें तो Vivo X Fold S मार्केट में Snapdragon 8+ Gen 1 SoC चिपसेट के साथ आ सकता है। वहीं स्मार्टफोन में 4,700mAh की बैटरी 80W फास्ट चार्जिंग के साथ मिल सकती है। हालांकि पिछली रिपोर्ट में यह भी कहा गया था की Vivo X Fold S 4,600mAh की बैटरी के साथ आएगा। वहीं इसके डिजाइन की बात करें तो Vivo X Fold S रियर पैनल डिजाइन नजर आ सकता है। ऐसी डिजाइन Vivo X Fold में भी नजर आ चुकी है।

कहा जा रहा है की Vivo X Fold S में 8.3 इंच प्राइमरी AMOLED डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश एट के साथ मिलेगा। वहीं इसके सेकन्डेरी डिस्प्ले की बात करें तो स्मार्टफोन 6.53 इंच फुल एचडी प्लस AMOLED सेकन्डेरी डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ लॉन्च हो सकता है। वहीं रिपोर्ट के मुताबिक Vivo X Fold S में Quad रियर कैमरा सेटअप उपलब्ध हो सकता है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews