Vivo X90 Pro आ रहा है उड़ाने आपके होश, नवंबर में होगा लॉन्च, आकर्षक डिजाइन और फीचर्स, जानें सबकुछ

Vivo X90 Pro आ रहा है उड़ाने आपके होश, नवंबर में होगा लॉन्च, आकर्षक डिजाइन और फीचर्स, जानें सबकुछ

टेक्नोलॉजी, डेस्क रिपोर्ट। इस साल वीवो की फ्लैगशिप में कई दमदार स्मार्टफोन लॉन्च हो चुके हैं। फिर से कंपनी अपने नए स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारी कर चुकी है। Vivo X80 सीरीज कुछ महीने पहले ही लॉन्च हुआ था और अब बारी Vivo X90 सीरीज की आ चुकी है। मार्केट में Vivo X90 सीरीज के तीन मॉडल पेश किये जाएंगे, जिसमें Vivo X90, Vivo X90 Pro और Vivo X90 Pro+ शामिल है। स्मार्टफोन के लॉन्च की टाइम लाइन सामने आ चुकी है।

नई लीक के मुताबिक नवंबर में Vivo X90 Pro और Vivo X90 Pro+ की पेशकश कंपनी कर सकती है। हालांकि इससे पहले यह कहा गया था की Vivo X90 सीरीज दिसंबर में लॉन्च होगी। यह भी कहा जा रहा जा है इस नई सीरीज में स्नैपड्रैगन 8 Gen 2 या मीडिया टेक डायमेनसीटी 9000+ चिपसेट मिल सकता है। वहीं इसकी डिजाइन काफी हद्द तक Vivo X80 तक मिलती-जुलती हो सकती है।

यह भी पढ़े…OnePlus Nord N300 जल्द लेगा मार्केट में एंट्री, फीचर्स का हुआ खुलासा, जानें कब होगा लॉन्च

बता दें की कंपनी ने अब तक स्मार्टफोन की घोषणा आधिकारिक तौर पर नहीं की है। लेकिन इसे अब तक कई प्रसिद्ध सर्टिफिकेशन साइट पर देखा जा चुका है। मीडिया रेपोर्ट्स के मुताबिक Vivo X90 Pro+ में सोनी IMX989 कैमरा 1 इंच आउटसोल और सेल्फ डिवेलप इमेजिंग चिप के साथ मिलेगा। उम्मीद है की कंपनी बहुत जल्द Vivo X90 सीरीज की घोषणा कर सकता है, क्योंकि स्मार्टफोन को अब तक कई सर्टिफिकेशन वेबसाईट पर देखा जा चुका है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews