Xiaomi 12T Pro जल्द होगा लॉन्च, कीमत और फीचर्स से उठा पर्दा, मिलेगा 200MP का कैमरा, जानें

Xiaomi 12T Pro जल्द होगा लॉन्च, कीमत और फीचर्स से उठा पर्दा, मिलेगा 200MP का कैमरा, जानें

टेक्नोलॉजी, डेस्क रिपोर्ट। बहुत जल्द ग्लोबल मोबाइल मार्केट में Xiaomi अपने खास स्मार्टफोन सीरीज को पेश करने वाला है। इस सीरीज में दो स्मार्टफोन शामिल हैं, जो मार्केट में कई मौजूदा स्मार्टफोन्स को टक्कर देंगे। यहाँ बात Xiaomi 12T सीरीज की हो रही है। इस सीरीज में Xiaomi 12T और Xiaomi 12T Pro शामिल है। इसमें से सबसे खास Xiaomi 12T Pro है। क्योंकि यह कंपनी का पहला स्मार्टफोन है, जो 200 मेगापिक्सल कैमरा के साथ आता है। इन स्मार्टफोन्स की चर्चा काफी लंबे समय से हो रही है, इनसे जुड़ी कई जानकारी भी लीक हो चुकी है। लेकिन अब एक लीक में Xiaomi 12T सीरीज के कीमत और फीचर्स का खुलासा हो चुका है।

Xiaomi 12T और Xiaomi 12T Pro दोनों की डिजाइन काफी हद्द तक एक जैसी है। हालांकि की दोनों के इन्टर्नल में कुछ अंतर नजर आ सकते हैं। दोनों ही स्मार्टफोन के सेंटर में पंच होल कटआउट एक सेल्फ़ी स्नैपर के साथ आता है। वहीं बैक में तरिपी कैमरा सेटअप दिया गया है। वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन राइट साइड में दिया गया है। नीचे में यूएसबी टाइप C पोर्ट, स्पीकर ग्रिल, सिम ट्रे दिया गया है। Xiaomi 12T में 108 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है। वहीं Xiaomi 12T Pro में 200 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। अब तक इनके दो कलर सामने आए हैं। Xiaomi 12T ब्लैक कलर में उपलब्ध है और Xiaomi 12T Pro ब्लू कलर में उपलब्ध है।

Xiaomi 12T Pro 6.67 इंच फुल एचडी प्लस AMOLED डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आ सकता है। Xiaomi 12T Pro में 5,000mAh की बैटरी के साथ 120W फास्ट चार्जिंग मिल सकती है। स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 8+ Gen 1+ चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। Xiaomi 12T की कीमत 51,800 रुपये और Xiaomi 12T प्रो की कीमत 67,800 रुपये तक हो सकती है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews