लोगों की पसंद बनी दो SUV की कीमतों में हुआ इजाफा, देखिये Mahindra ने कितनी बढ़ाई कीमत

लोगों की पसंद बनी दो SUV की कीमतों में हुआ इजाफा, देखिये Mahindra ने कितनी बढ़ाई कीमत

ऑटोमोबाइल, डेस्क रिपोर्ट। महिंद्रा (Mahindra) ने अपनी दो पॉपुलर SUV की कीमतें (Prices of Mahindra SUV increased) बढ़ा दी हैं, इन्हें खरीदने वालों को अब इसके लिए और पैसे खर्च करने होंगे। कीमतों में अधिकतम 37000/- रुपये की वृद्धि है। गौरतलब है कि इस साल इन दोनों SUV की कीमतों में ये तीसरी वृद्धि है।

Mahindra Thar SUV और  Mahindra XUV700 इस समय महंगी गाड़ियों के शौक़ीन लोगों की पहली पसंद बनी हुई है। मार्केट में महिंद्रा की इन दोनों एसयूवी की डिमांड बनी रहती है , इस बीच महिंद्रा के इन्हें खरीदने की प्लानिंग कर रहे शौकीनों को झटका दिया है। महिंद्रा ने दोनों एसयूवी की कीमतों में वृद्धि की है।

ये भी पढ़ें – फिल्म थैंक गॉड का विरोध जारी, कायस्थ समाज ने अजय देवगन सहित फिल्म से जुड़े लोगों पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की

महिंद्रा थार (Mahindra Thar)

महिंद्रा ने हाल ही में थार में थोड़ा बहुत अपडेट किया है, उसी अपडेट के साथ ये मार्केट में उपलब्ध है। आपको बता दें कि महिंद्रा थार दो ट्रिम्स – AX (O) और LX में पेट्रोल और डीजल इंजन ऑप्शन के साथ आती है। टॉप-स्पेक एलएक्स एटी हार्ड टॉप पेट्रोल वेरिएंट की कीमत में 7,000/- रुपये की बढ़ोतरी हुई है, जबकि अन्य सभी पेट्रोल वेरिएंट अब 6,000/ रुपये महंगे हो गए हैं। इसके अलावा थार के AX(O) और LX MT डीजल वेरिएंट की कीमतों में 28,000 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। एलएक्स एटी डीजल सॉफ्ट टॉप और हार्ड टॉप वेरिएंट की कीमतों में 26,000 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।

महिंद्रा एक्सयूवी700 (Mahindra XUV700)

महिंद्रा में अपनी महिंद्रा एक्सयूवी700 (Mahindra XUV700) के पेट्रोल और डीजल दोनों वेरिएंट में पैसे बढ़ाये हैं।  पेट्रोल वेरिएंट के लिए कीमतों में 22,000 रुपये से 35,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है, जबकि डीजल वेरिएंट की कीमतों में 20,000 रुपये से 37,000 रुपये के बीच बढ़ोतरी की गई है। इसके एडब्ल्यूडी लक्जरी 7-सीटर टॉप-स्पेक AX7 वेरिएंट पर की कीमत 37000 रुपए और AX3 एमटी 5-सीटर की कीमत में 20000 रुपए का इजाफा किया गया है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews