Hindi News

Realme 9 Pro+ Free Fire इस दिन होगा लॉन्च! जाने स्मार्टफोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

Published:
Last Updated:
Realme 9 Pro+ Free Fire इस दिन होगा लॉन्च! जाने स्मार्टफोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

टेक्नोलॉजी, डेस्क रिपोर्ट। Realme मोबाइल कंपनी अपने नए स्मार्टफोन को लांच करने की घोषणा कर चुका है। 12 अप्रैल को थाईलैंड में Realme 9 Pro+ Free Fire edition को लांच किया जाएगा, जिसकी घोषणा कंपनी में कर दी है। तो वहीं दूसरी ओर यह अनुमान लगाए जा रहे हैं कि यह स्मार्टफोन जल्द ही भारत में भी लॉन्च किया जाएगा। हाल ही में Realme ने सोशल मीडिया पर अपने इस नए स्मार्टफोन के टीज़र को उजागर किया है। इसकी घोषणा होने से पहले ही यह स्मार्टफोन काफी चर्चाओं में रहा और साल की शुरुआत से ही इसकी खूब चर्चा भी हो रही है और कई अनुमान भी लगाए जा रहे हैं।

यह भी पढ़े… Walkie-Talkie का आया एक बार फिर ज़माना, Xiaomi Walkie-Talkie 3 धांसू फीचर्स के साथ हुआ लॉन्च

हाल ही में कंपनी ने Realme 9 Pro और Realme 9 Pro plus को लॉन्च किया था। हालांकि की Realme 9 Pro+ Free Fire edition के स्पेसिफिकेशन और कीमत की घोषणा नहीं हुई है, लेकिन हो सकता है की इसके फीचर्स Realme 9 Pro और Realme 9 Pro plus से काफी हद तक मिलते-जुलते हो। टीज़र के मुताबिक मोबाइल में फ्री फायर ब्रांड निचले हिस्से में लिखा हुआ है और बीच में रियल मी कंपनी का नाम लिखा हुआ है। स्मार्टफोन स्मार्टफोन ग्रे रंग पर ब्लू स्ट्राइप्स डिजाइन के साथ लांच किया जाएगा।

यह भी पढ़े… बूस्टर ड्राइव शुरू होने से पहले Vaccine के दामों में हुए कई बदलाव, अब इतनी होगी कीमत, जाने यहाँ

बात फीचर्स की करें तो Realme 9 Pro+ Free Fire में 6.4 इंच Amoled डिस्पले 60hz रिफ्रेश रेट के साथ लॉन्च किया जाएगा। इसमें मीडिया टेक डेंसिटी यूनिट 920 SoC का इस्तेमाल किया गया है, फोन में 8GB RAM और 256 GB ROM का दमदार स्टोरेज का फीचर भी उपलब्ध होगा। बात कैमरा की करें तो इसमें यूजर्स को 50MP+ 8MP+2MP ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ 16 सेल्फी कैमरा मिलेगा। साथ ही 4500 mah की बैटरी 60W फास्ट चार्जिंग के साथ उपलब्ध होगा। एंड्रॉयड 12 बेस्ड यह स्मार्टफोन ग्राहकों को पसंद आ सकता है।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews