भारत में लॉन्च हुई Hyundai Tucson, नई SUV देगी Jeep Compass को टक्कर, जानें कीमत और फीचर्स

भारत में लॉन्च हुई Hyundai Tucson, नई SUV देगी Jeep Compass को टक्कर, जानें कीमत और फीचर्स

ऑटोमोबाइल, डेस्क रिपोर्ट। लंबें इंतजार के बाद भारत में नई Hyundai Tucson लॉन्च हो चुकी है। Hyundai की इस नई एसयूवी की चर्चा काफी लंबे समय से है। ब्रांड करीब 2 साल पहले अपने इस एसयूवी को पेश किया था। इसकी कीमत एक्स शोरूम 27.69 लाख रुपये है। यदि आप भी इसका एसयूवी का इंतजार कर रहे हैं तो बता दें की इसकी बुकिंग भी शुरू हो चुकी है। सिर्फ 50,000 रुपये में आप इसकी बुकिंग कर सकते हैं।

Hyundai Tucson के दो ट्रिम उपलब्ध है: प्लेटिनम और सिग्नेचर। इसके टॉप रेंज के सिग्नेचर ट्रिम में स्मार्ट सेंस टेक्नोलॉजी को जोड़ा गया है, जिसके वजह से यह ADAS हासिल करने वाली भारत की पहली हुंडइ कार बन चुकी है। वहीं बता दें की अब भी टॉप-स्पेक सिग्नेचर वेरिएन्ट अब तक भारत में नहीं आया है।

यह भी पढ़े…Samsung Galaxy Unpacked ईवेंट में आज होगा धमाका, लॉन्च होंगे दो दमदार फोल्डेबल स्मार्टफोन्स, यहाँ जानें डिटेल्स

इस नए एसयूवी में एलईडी लाइटिंग सिस्टम, ट्विन 10.25 इंच स्क्रीन और बॉस साउन्ड को भी जोड़ा गया है। यह नई Hyundai Tucson भारत में मौजूद कई प्रसिद्ध कारों को टक्कर देगी। इस लिस्ट में Jeep Compass, Volkswagen Tiguan और Citrogen C5 Aircross भी शामिल हैं।

इसका इंजन भी काफी दमदार है। एसयूवी में 2.0 लीटर नैचुरली-एस्पीरेटेड पेट्रोल इंजन है, जो 154 bhp और 192 Nm टॉर्क उत्पन्न करने के क्षमता रखता है। इतना ही नहीं इस कार में 2.0 लीटर टर्बो डीजल इंजन भी दिया गया है, जो 184 bhp और 416 Nm पीक टॉर्क बनाने की क्षमता रखता है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews