Whatsapp के ये फीचर्स बना देंगे आपकी चैटिंग मजेदार, बढ़ेगी Admin की पॉवर, जानें यहाँ

Whatsapp के ये फीचर्स बना देंगे आपकी चैटिंग मजेदार, बढ़ेगी Admin की पॉवर, जानें यहाँ

टेक्नोलॉजी, डेस्क रिपोर्ट। आजकल की दुनिया में Whatsapp सबसे प्रचलित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में से एक है। अपने यूजर्स तक बेहतरीन सुविधा पहुंचाने के लिए अक्सर Whatsapp अपडेट करता है। एक बार फिर कंपनी नए फीचर के साथ सामने आ चुका है। हाल ही में Whatsapp ने ग्रुप चैट के मेम्बर की संख्या को लेकर बड़ा अपडेट किया है। जहां पहले ग्रुप मेंबर्स की संख्या 100 थी, उसे बढ़ाकर 512 कर दिया गया है। वहीं यूजर्स को इंस्टाग्राम की तरह रिएक्शन में इमोजी का ऑप्शन भी दिया गया है। अब Whatsapp अपने नए फीचर See Past Participants पर काम कर रहा है, जल्द यूजर्स को यह नया अपडेट देखने को मिल सकता है।

यह भी पढ़े… Honda की नई 350cc बाइक ऑटोमोबाइल मार्केट में मचाएगी धूम, इस दिन होगी लॉन्चिंग, यहाँ जानें सबकुछ

वहीं Whatsapp ग्रुप ऐड्मिन की पावर बढ़ाने पर भी काम कर रहा है। फिलहाल, ग्रुप ऐड्मिन के पास मैसेज डिलीट करने की सुविधा नहीं मिलती है। गरोपु ऐड्मिन मेम्बर को ऐड तो कर सकता है, लेकिन उनके पास मेम्बर के मैसेज को डिलीट करने की सुविधा नहीं नहीं होती। WABetaInfo द्वारा शेयर की गई जानकारी के मुताबिक बहुत जल्द ग्रुप ऐड्मिन पूरे ग्रुप को कंट्रोल कर पाएगा और मेम्बर द्वारा भेजे गए मैसेज को डिलीट करने में भी सक्षम होगा।

यह भी पढ़े… Moto G62 और Moto G32 भारत में दोनों स्मार्टफोन्स मचाएंगे धूम, लॉन्चिंग डेट हुई कन्फर्म, यहाँ जानें खास बातें

अभी ग्रुप के पास्ट मेम्बर की जानकारी हासिल करना मुश्किल होता है। एक बार यदि कोई मेम्बर ग्रुप लेफ्ट कर देता है, फिर उसके रिकार्ड को ग्रुप में ढूँढना मुश्किल हो जाता है। जल्द Whatsapp इससे जुड़ी अपडेट लाने वाला है। इस फीचर के तहत यूजर्स 60 दिनों तक ग्रुप लेफ्ट करने वाले मेंबर्स की जानकारी हासिल कर पाएंगे।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews