Toyota Urban Cruiser Hyryder की कीमत अनाउंस, जानिए इसके फीचर्स

Toyota Urban Cruiser Hyryder की कीमत अनाउंस, जानिए इसके फीचर्स

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट।  टोयोटा किर्लोस्कर मोटर्स ने आज शुक्रवार को अपनी Toyota Urban Cruiser Hyryder की कीमतों को अनाउंस कर दिया। कंपनी ने Toyota Urban Cruiser Hyryder एसयूवी (SUV) की एक्सशोरूम कीमत 15,11,000 से 18,99,000 रुपये तक बताई है। इस साल जुलाई में कंपनी ने इस एसयूवी से पर्दा उठाया था।

Toyota ने ग्रेडवाइस एक्सशोरूम कीमत जारी की है जो इस प्रकार है।

Grade Name भारत में कीमत रुपये में
V eDrive 2 WD HYBRID 18,99,000.00
G eDrive 2 WD HYBRID 17,49,000.00
S eDrive 2 WD HYBRID 15,11,000.00
V AT 2 WD NEO DRIVE 17,09,000,00

इतने फीचर्स हैं

टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर(Toyota Urban Cruiser Hyryder) में कंपनी  ने 55 से भी ज्यादा फीचर्स यूज किये हैं(Toyota Urban Cruiser Hyryder has 55 features) इसमें से कुछ तो पहली बार यूज किये हैं।  इसका प्रोडक्शन कंपनी कर्नाटक में कर रही है। इस एसयूवी में 17 इंच के अलॉय व्हील लगाए गए हैं।  इसमें ऑल व्हील ड्राइव टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है , सेफ्टी के लिए एसयूवी में 6 एयरबैग लगे हैं।

बिलकुल अलग है डिजाइन

टोयोटा ने इस एसयूवी में एलईडी डीआरएल हेड लैम्प का उपयोग किया है। साथ में एलईडी टेल लैम्प भी उपयोग किये हैं कार में हेड अप डिस्प्ले के साथ 360 डिग्री कैमरा भी लगाया गया है।  इसमें 9  इंच का स्मार्ट प्लेकास्ट स्क्रीन लगा है, आप कार में लगे AC को दूर से ही ऑन या ऑफ़ कर सकते हैं।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews