
नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। अगर आप मोबाईल फोन में WhatsApp चलाते है तो यह खबर आपके काम की है। देश दुनिया में सबसे ज्यादा यूस होने वाले मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सऐप ने भारत को बड़ा झटका दिया है। देश में नया आईटी कानून लागू होने के बाद व्हाट्सऐप (WhatsApp) ने एक और बड़ा कदम उठाया है और एक बार फिर भारत में 17,59,000 अकाउंट बैन कर दिए है।वर्तमान में भारत में व्हाट्सएप के 40 करोड़ से ज्यादा यूजर्स हैं।
यह भी पढ़े.. जनवरी में MP की ये ट्रेनें रहेंगी निरस्त, इन ट्रेनों के फेरे बढ़ाए, जानिए नए साल में रेलवे के बदलाव
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, व्हाट्सएप (WhatsApp) ने नवंबर महीने की अपनी कंप्लायंस रिपोर्ट जारी की है, जिसके के अनुसार नवंबर 2021 में व्हाट्सएप ने 1.75 मिलियन यानी 17.5 लाख से अधिक भारतीय अकाउंट्स पर प्रतिबंध लगाया जबकि मैसेजिंग प्लेटफॉर्म को 602 शिकायतें मिली थीं। नए आईटी नियमों का उल्लंघन करने पर फेसबुक के स्वामित्व वाले WhatsApp ने नवंबर 2021 में भारत के 17.50 लाख अकाउंट बंद किए हैं। नवंबर 2021 में WhatsApp को देश से 602 शिकायतें मिलीं और इनमें से 36 पर कार्रवाई की गई।
व्हाट्सएप ने अपनी नवीनतम रिपोर्ट में कहा किभारतीय खाते की पहचान +91 फोन नंबर के जरिए की जाती है। नवंबर 2021 के दौरान अकाउंट सपोर्ट (149), प्रतिबंध अपील (357), अन्य सपोर्ट (21), उत्पाद सपोर्ट (48) और सुरक्षा (27) को लेकर कुल 602 यूजर रिपोर्ट मिलीं। इस अवधि के दौरान प्राप्त रिपोर्टों के आधार पर प्रतिबंध अपील श्रेणी के तहत 36 खातों पर कार्रवाई की गई।
यह भी पढ़े.. कर्मचारियों को जल्द मिलेगी खुशखबरी! सैलरी में आएगा बंपर उछाल, जानिए ताजा अपडेट
बता दे कि यह पहला मौका नहीं है।इसके पहले अक्टूबर में भारत में 20 लाख से अधिक खातों को प्रतिबंधित कर दिया था। तब WhatsApp को 500 के करीब शिकायतों की रिपोर्ट प्राप्त हुई थी। व्हाट्सऐप ने अगस्त महीने में 420 की शिकायते मिलने के बाद कंपनी ने 20 लाख से अधिक भारतीय अकाउंट को बैन कर दिए थे। 420 यूजर रिपोर्ट में से अकाउंट सपोर्ट के 105, बैन अपील के 222, अन्य सपोर्ट के 34, प्रोडक्ट सपोर्ट के 42 और सुरक्षा के लिए 17 आवेदन मिले थे, जिसपर कार्रवाई की गई।
ना करें ये गलती वरना हो जाएगा अकाउंट बंद
- अगर आप किसी का फेक अकाउंट बनाते है, तो वॉट्सऐप आपके अकाउंट पर प्रतिबंध लगा देगा।
- कोई व्यक्ति आपकी संपर्क सूची में नहीं है और आप उस व्यक्ति को ज्यादा मैसेज भेज रहे हैं तो वॉट्सऐप आपको बैन कर सकता है।
- आईटी के नियमों का पालन नहीं किया तो अकाउंट बैन हो सकता है।
- चाहे वॉट्सऐप मैसेज एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड है, लेकिन यह नहीं है कि आप कुछ भी साझा कर सकते हैं।
- कोई यूजर थर्ड पार्टी जैसी ऐप वॉट्सऐप डेल्टा, जीबी व्हाट्सएप, वॉट्सऐप प्लस आदि का इस्तेमाल करते हैं तो वॉट्सऐप आपके अकाउंट पर प्रतिबंध लगा सकता है।
- अगर कोई यूजर वॉट्सऐप की टर्म्स ऑफ सर्विस का पालन नहीं करता है तो उस अकाउंट को प्रतिबंधित कर दिया जाएगा।
- आपको बहुत ज्यादा यूजर्स ने ब्लॉक किया है तो वॉट्सऐप आपके अकाउंट पर प्रतिबंध लगा सकता है।
- आपके अकाउंट के खिलाफ बहुत से लोगों द्वारा रिपोर्ट किया जाता है तो आपका अकाउंट बैन किया जा सकता है।
- किसी अन्य यूजर को मैलवेयर या फिशिंग लिंक सेंड करते हैं तो वॉट्सऐप आपके अकाउंट पर प्रतिबंध लगा देगा।
वॉट्सऐप पर अश्लील क्लिप, धमकी या मानहानि वाले मैसेज भेजने पर अकाउंट बैन हो सकता है।
वॉट्सऐप पर हिंसा को बढ़ावा देने वाले फेक मैसेज या वीडियो भेजने पर अकाउंट बैन किया जा सकता है।
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

