Whatsapp यूजर्स को मिलेंगे दो नए कमाल के फीचर्स, अब चैटिंग होगा और भी मजेदार, जाने

Whatsapp यूजर्स को मिलेंगे दो नए कमाल के फीचर्स, अब चैटिंग होगा और भी मजेदार, जाने

टेक्नोलॉजी, डेस्क रिपोर्ट। Meta के अंतर्गत आने वाला सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Whatsapp, जो आजकल दुनिया भर में इस्तेमाल किया जाता है। अपने यूजर्स को बेहतरीन अनुभव देने के लिए अक्सर Whatsapp नए फीचर्स और अपडेट लाता है, इस बार भी कंपनी अपने नए और कमाल के फीचर्स के साथ सामने आ चुकी है। ऐसे दो नए फीचर्स है, जो Whatsapp यूजर्स को एक नया अनुभव देगा। पहला है की अब यूजर्स अपने भेजे गए मैसेज को 2 दिन बाद भी डिलीट कर पाएंगे। दूसरा है अब यूजर्स अपने स्टेटस को हाइड कर पाएंगे।

यह भी पढ़े… Xiaomi 12S और Xiaomi 12S Ultra बस एक दिन बाद होगा लॉन्च, सामने आ गए फीचर्स और लुक, जाने

फिलहाल, Whatsapp पर मैसेज को “डिलीट फॉर एव्रीवन” की सुविधा सिर्फ 1 घंटे, 8 मिनट और 16 सेकेंड के लिए है। जिसे आप कंपनी बढ़ा कर 2 दिन या फिर 12 घंटे कर सकती है। WABetainfo के मुताबिक Whatsapp की यह सुविधा ऐप के Beta वर्ज़न 2.22.15.8 के कुछ यूजर्स को दे रही है। अंदाजा लगाया जा रहा है की जल्द ही अपडेट Whatsapp beta वर्ज़न में आए, हालांकि इस बात की ऑफिशियल घोषणा अब तक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म द्वारा नहीं की गई है।

यह भी पढ़े… MP में हुआ पेट्रोल-डीजल के दाम में इजाफा, आज इतने बढ़े ईंधन के दाम, इन शहरों में पेट्रोल सबसे महंगा, जाने

वही सूत्रों के मुताबिक Whatsapp स्टेटस के फीचर पर भी काम कर रहा है। इस नए फीचर के जरिए ऐप यूजर्स अपने ऑनलाइन स्टेटस को सबसे से छुपा पाएंगे। हालांकि फिलहाल यूजर्स अपने लास्ट सीन को हाइड कर पाते हैं। WABetainfo के रिपोर्ट के मुताबिक यह फीचर अब भी डेवलपमेंट प्रोसेस में है, यहाँ तक की यह अभी beta टेस्टर के लिए भी लॉन्च नहीं हुआ है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews