WhatsApp का बड़ा एक्शन- 20 लाख से ज्यादा भारतीय यूजर्स के अकाउंट बैन

Whatsapp

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। देश दुनिया में सबसे ज्यादा यूस होने वाले मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सऐप ने भारत को बड़ा झटका दिया है। व्हाट्सऐप (WhatsApp) ने 20 लाख से ज्यादा भारतीयों के अकाउंट्स पर बैन लगा दिया है।कंपनी ने यह कदम नए आईटी नियम (New IT Rules) का पालन करते हुए सुरक्षा के लिहाज से उठाया है।

यह भी पढ़े..APY Scheme: हर दिन 7 रुपये की बचत और 5000 रुपये पेंशन, जानें क्या पूरी योजना

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फेसबुक के स्वामित्व वाले व्हाट्सऐप ने अगस्त महीने में 420 की शिकायते मिलने के बाद नए आईटी नियम (New IT Rules) का अनुपालन करते हुए इस महीने कंपनी ने 20 लाख से अधिक भारतीय अकाउंट को बैन कर दिया है।420 यूजर रिपोर्ट में से अकाउंट सपोर्ट के 105, बैन अपील के 222, अन्य सपोर्ट के 34, प्रोडक्ट सपोर्ट के 42 और सुरक्षा के लिए 17 आवेदन मिले है, जिसपर कार्रवाई की गई।

इससे पहले व्हाट्सऐप ने भारत (WhatsApp in India) में 16 जून से 31 जुलाई तक केवल 46 दिनों के भीतर 3,027,000 खातों को बैन कर दिया था और कहा था कि जिन अकाउंट के खिलाफ कार्रवाई की गई, उनमें 95 फीसद से ज्यादा स्वचालित या स्पैम संदेश भेजने के काम में शामिल थे। अपने प्लेटफार्म का दुरुपयोग रोकने के लिए वाट्सएप दुनियाभर में लगभग 80 लाख अकाउंट पर मासिक रूप से प्रतिबंध लगाती है।

यह भी पढ़े.. 6 करोड़ कर्मचारियों को जल्द मिलेगी बड़ी खुशखबरी, खाते में ट्रांसफर होगी राशि

इसके अलावा फेसबुक (Facebook) ने शुक्रवार को जारी अपनी अनुपालन रिपोर्ट में बताया कि उसने अगस्त 2021 में 3.17 करोड़ कंटेट पर कार्रवाई की है। तीन करोड़ से ज्यादा कंटेंट में स्पैम (2.9करोड़), हिंसक और खून-खराबा (26 लाख), वयस्क नग्नता और यौन गतिविधि (20 लाख), नफरतपूर्ण भाषण (242,000) मुद्दे शामिल थे।  वही इंस्टाग्राम (Instagram) ने इस दौरान 9अलग-अलग कैटेगरी में उसके मंच पर डाली गई 22 लाख कंटेंट को हटाया या कार्रवाई की।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews