Twitter पर ट्रेंड कर रही राजगढ़ की डिप्टी कलेक्टर प्रिया वर्मा, जमकर VIDEO हो रहे वायरल

Twitter पर ट्रेंड कर रही राजगढ़ की डिप्टी कलेक्टर प्रिया वर्मा, जमकर VIDEO हो रहे वायरल

भोपाल।
CAA के समर्थन में BJP के प्रदर्शन में राजगढ़ की महिला डिप्टी कलेक्टर प्रिया वर्मा से बदसलूकी के बाद सियासी पारा गर्म हो चला है। एसडीएम के साथ हुए इस अभद्र व्यवहार की कांग्रेस ने निंदा की है।वही इस पूरे घटनाक्रम के बाद एसडीएम प्रिया वर्मा ट्वीटर पर #PRIYA VERMA तेजी से ट्रेंड कर रही है। कुछ लोगों ने इस कार्रवाई को लेकर कमलनाथ सरकार पर सवाल उठाए तो कुछ का कहना है कि व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रिया वर्मा ने जो कदम उठाया, वह सही था।

दरअसल, रविवार को धारा 144 के बीच राजगढ़ जिले के ब्यावरा में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के समर्थन में निकाली गई रैली में जमकर हंगामा हुआ।इस दौरान किसी प्रदर्शनकारी ने प्रिया वर्मा के बाल खींच दिए और फिर धक्का मुक्का करने लगे। इस सारी घटना के सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो भी वायरल हुए है। इस अभद्रता के मामले में दो आरोपियों पर धारा 353 व 354 के तहत मामला दर्ज किया गया, जिसमें एक नामजद और एक अज्ञात है।वही इस पूरे घटनाक्रम के बाद प्रिया वर्मा सोशल मीडिया पर तेजी से ट्रेंड कर रही है। कोई वर्मा के इस कदम साहसी के लिए लेडी सिंघम कह रहा है तो कोई इस कार्रवाई पर सवाल उठा रहा है।लोग गूगल पर प्रिया वर्मा को तेजी से सर्च कर रहे है।

कौन हैं प्रिया वर्मा?
प्रिया वर्मा इंदौर के पास के एक गांव मांगलिया की रहने वाली हैं। प्रिया 2014 में मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा पास कर भैरवगढ़ जेल उज्जैन की जेलर बनीं। जहां उन्होंने करीब छह महीने काम किया, उसके बाद 2015 में वह डीएसपी बन गईं, उस वक्त प्रिया की उम्र महज 21 साल थी। प्रिया यहीं।नहीं रुकीं उन्होंने आगे और जमकर मेहनत की।उनकी इसी मेहनत की बदौलत उनका नाम डिप्टी कलेक्टर वैटिंग में आ गया और 2017 की परीक्षा में प्रदेश में चौथी रैंक हासिल कर डिप्टी कलेक्टर बन गईं। प्रिया की बचपन की सहेली प्रियंका मिमरोट भी डिप्टी कलेक्टर के लिए सलेक्ट हुईं। फिलहाल प्रिया मध्य प्रदेश के राजगढ़ में कलेक्टर निधि निवेदिता के अधिनस्थ बतौर डिप्टी कलेक्टर काम कर रही हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews
Twitter पर ट्रेंड कर रही राजगढ़ की डिप्टी कलेक्टर प्रिया वर्मा, जमकर VIDEO हो रहे वायरल - MP Breaking News