Hindi News

यमराज ने किया यातायात नियम का उल्लंघन करने वालों को जागरूक! अधिकारियों ने बांटे हेलमेट

Written by:Atul Saxena
Published:
यमराज को साथ लेकर चलने के सवाल पर एसएसपी ने कहा कि हम आगाह करना चाहते हैं कि लोग समझें बिना हेलमेट वाहन चलाने से हम यमराज के भी बहुत नजदीक जा सकते हैं इसलिए हमें अपनी और दूसरों की सुरक्षा का ध्यान रखना है। 
यमराज ने किया यातायात नियम का उल्लंघन करने वालों को जागरूक! अधिकारियों ने बांटे हेलमेट

हेलमेट कितना जरूरी है ये सब जानते हैं लेकिन फिर भी बहुत से वाहन चालक इसे लगाने से परहेज करते हैं और यातायात के एक अहम नियम का उल्लंघन करते हैं, ऐसे ही वाहन चालकों को इससे होने वाला नुकसान की जानकारी देने के लिए उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में प्रशासन ने यमराज की मौजूदगी में हेलमेट बांटे।

बुलंदशहर की जिला दंडाधिकारी श्रुति सिंह और एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने आज काला आम चौराहे पर दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट बांटे, यहाँ मौजूद ट्रैफिक पुलिस स्टाफ ने ऐसे वाहन चालकों को रोका जो हेलमेट बिना गाड़ी चल रहे थे फिर उन्हें हेलमेट पहनाए।

सुरक्षा के प्रति जागरूक करने हेलमेट वितरण 

विशेष बात ये है कि हेलमेट वितरण कार्यक्रम के दौरान प्रशासन की टीम के साथ चौराहे पर यमराज के वेश धारण किए युवा भी मौजूद थे वे भी वाहन चालकों को हेलमेट की आवश्यकता और उपयोगिता बता रहे थे।  एसएसपी ने बताया कि लोगों को उनकी सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए ये अभियान चलाया गया है।

यमराज ने किया जागरूक, ये बोले एसएसपी 

एसएसपी दिनेश सिंह ने बताया कि फोर्टिस अस्पताल ग्रेटर नोएडा ने हमने 100 हेलमेट उपलब्ध कराए हैं हम उनके सौजन्य से लोगों को जागरूक करते हुए हेलमेट बाँट रहे हैं, यमराज को साथ लेकर चलने के सवाल पर एसएसपी ने कहा कि हम आगाह करना चाहते हैं कि लोग समझें बिना हेलमेट वाहन चलाने से हम यमराज के भी बहुत नजदीक जा सकते हैं इसलिए हमें अपनी और दूसरों की सुरक्षा का ध्यान रखना है।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Atul Saxena
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena
Follow Us :GoogleNews