सोने के कप में चाय पियेंगे बप्पी लहरी, इस दिवाली की अनोखी खरीदारी

सोने के कप में चाय पियेंगे बप्पी लहरी, इस दिवाली की अनोखी खरीदारी

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। म्यूजिक डायरेक्टर बप्पी लहरी (Bappi Lahiri) अपने म्यूजिक के अलावा जिस बात के लिए पहचाने जाते हैं..वो है सोना। सोने (gold) के शौकीन बप्पी दा हमेशा ही ढेर सारे गहनों में लदे हुए नजर आते हैं। स्टाइलिश कपड़ों के साथ खूब सारा गोल्ड उनके स्टेटमेंट लुक में शामिल है।

150 साल पहले चोरी मां अन्नपूर्णा की मूर्ति भारत पहुंची, 15 को काशी में होगी स्थापना

दिवाली का पर्व प्रकाश, आतिशबाजी और मिठाईयों के साथ खरीदारी का भी होता है। धनतेरस पर सोना खरीदना शुभ माना जाता है। सोने के शौकीन बप्पी लहरी अपने गोल्ड कलेक्शन में हर साल कोई नई चीज ऐड करते हैं। इस बार उन्होने फिर सबको चौंकाते हुए बताया है कि क्या खरीदा है। दरअसल, इस बार उन्होने अपने लिए गोल्ड टी सेट (Gold Tea Set) मंगवाया है। एक इंटरव्यू में उन्होने कहा  कि इस बार वो कोई गोल्ड ज्वेलरी नहीं लेंगे बल्कि उन्होने अपनी पत्नी से कहा कि वो मेरे लिए एक गोल्ड टी सेट लेकर आए। उनका कहना है कि टी सेट या एक कप और प्लेट भी बेहतर रहेंगे। इस तरह अब बप्पी लहरी चाय भी सोने के कप में पियेंगे।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews