नान के अंदर बिरयानी, क्या आपने खायी है ऐसी अनोखी डिश, देखिये वीडियो

नान के अंदर बिरयानी, क्या आपने खायी है ऐसी अनोखी डिश, देखिये वीडियो

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। जब बात खाने पीने की हो तो हर किसी की अपनी चॉइस होती है। इंडियन कुज़ीन में ढेरों वैरायटी है और वेज नॉन वेज दोनों तरह के लोगों के लिए सैकड़ों डिशेस उपलब्ध है। लेकिन जब बात हो बिरयानी (Biryani) की तो शायद ही कोई होगा जिसके मुंह में पानी न आए। चाहे वो हैदराबादी बिरयानी हो, लखनवी या फिर खास भोपाल की ही क्यों न हो। इसके तरह तरह के वेरिएंट मिल जाएंगे जिनमें वेज बिरयानी भी शामिल है। लेकिन क्या आपने कभी नान बिरयानी खाई है?

Tata Motors का नया धमाका, लाएगी 10 नई इलेक्ट्रिक कार, जानिए कब तक होंगी लॉन्च

नान एक तरह की रोटी और और बिरयानी चावलों से बना व्यंजन। फिर भला दोनों में क्या मेल हो सकता है। लेकिन हमारे शेफ यहीं आकर अपनी कलाकारी दिखाते हैं। हाल ही में ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें एक फूला हुआ नान नजर आ रहा है जिसे एक व्यक्ति चाकू से काटता है। नान की ऊपरी परत खोलते ही उसमें बिरयानी नजर आती है जिसे परोसा जाता है। ये बहुत ही लजीज नजर आ रही है। इस वीडियो को शेयर किया है आईएफएस प्रवीण अंगुसामी ने और पूछा है कि क्या कोई इस डिश का नाम बता सकता है। अगले ट्वीट में उन्होने बताया कि न ये बिरयानी है न पुलाव। ये एक जॉर्डनियन डिश है जिसे लैंब जर्ब कहते हैं। इसे कोयले पर जमीन के नीचे धीमा आंच पर पकाया जाता है और अब ये डिश हैदराबाद के लेवन टी रेस्टोरेंट में परोसी जा रही है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews