MP Breaking News
Google पर फॉलो करें

Dangerous Snake Captured By Girl: इस लड़की ने चुटकी बजाते ही जहरीले सांप को किया काबू, देखें Video

Due-to-superstitions

सांकेतिक तस्वीर

Dangerous Snake Captured By Girl : पूरी दुनिया में एक-से-बढ़कर एक जहरीले सांप पाए जाते हैं। जिनके काटने से इंसानों में बचने की कोई उम्मीद नहीं रहती। इनके काटते ही शरीर नीला पड़ जाता है और उसके चंद मिनटों या घंटों में उस व्यक्ति की मौत हो जाती है। अमूमन लोग सांप के पास जाने से डरते हैं तो सांप को हाथ लगाना दूर की बात है लेकिन आज हम आपको एक बहादुर लड़की के बारे में बताने जा रहे हैं जिसने चुटकी बजाते ही सांप को प्लास्टिक के डिब्बे में बंद कर दिया है। जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है।

देखें वीडियो

सबसे पहले आप वीडियो देखिए जिसमें सांप फन फैलाए बैठे हुए है और लड़की चुटकी बजाते ही प्लास्टिक के डिब्बे में बंद कर लेती है। उसने यह सब ऐसा कर दिखाया जैसे कोई एक्सपर्ट कर रहा हो। दरअसल, इस वीडियो को एक यूजर ने ट्विटर पर शेयर किया है। वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है।

https://twitter.com/TheFigen_/status/1612793546850930690

प्लास्टिक के डिब्बे में किया कैद

इस वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि सीढ़ियों पर एक खतरनाक मोटा सांप फन फैलाए हुए बैठा है। तभी लोग उसे देखकर भागने लगे तभी एक लड़की वहां पहुंच गई और उसने जाकर सांप की पूंछ पकड़ ली। पूंछ पकड़ते ही सांप अचानक फन फैलाकर बैठ गया। इसके बाद उस लड़की ने एक प्लास्टिक का डिब्बा मंगवाया और डिब्बे को उल्टा करके पकड़ लिया इसके बाद उसने डिब्बे को सांप के फन से ऊपर डालना शुरू किया।

लोगों ने दी ये प्रतिक्रियाएं

वीडियो देखकर लोग तरह- तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि यह जान के लिए बहुत खतरनाक हो सकता था। वहीं, एक यूजर ने यह लिखा कि ऐसा काम सिर्फ एक्सपर्ट को ही करना चाहिए वरना किसी भी प्रकार का खतरा हो सकता है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews
Dangerous Snake Captured By Girl: इस लड़की ने चुटकी बजाते ही जहरीले सांप को किया काबू, देखें Video