क्या आपको भी है शिकायत ‘खाली रहता है बैंक अकाउंट,’ देखिये ये मजेदार Video

क्या आपको भी है शिकायत ‘खाली रहता है बैंक अकाउंट,’ देखिये ये मजेदार Video

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। हम सबको अक्सर ही शिकायत रहती है कि हमारा बैंक अकाउंट खाली है। चाहे जितनी मेहनत कर लें, लेकिन बढ़ती महंगाई और खर्चों के कारण बजट गड़बड़ा ही जाता है। अक्सर ही लोग एक दूसरे से कहते सुनाई पड़ जाते हैं कि बैंक अकाउंट खाली पड़ा है, उसमें कुछ बचता ही नहीं।

लेकिन ये मलाल सिर्फ हमें नहीं। ये यूनिवर्सल प्रॉब्लम है। दुनियाभर में लोगों को अपने बैंक अकाउंट को लेकर यही शिकवा होता है। इसी को लेकर एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें एक शख्स EMPTY का मतलब बता रहा है। Empty मतलब खाली..वो समझा रहा है कि चाहे इस शब्द के साथ कुछ कर लिया जाए, बैंक अकाउंट हमेशा खाली का खाली रहता है। ये वीडियो पहली नजर में हमें हंसाता है लेकिन दरअसल दुनियाभर में आम आदमी की क्या हालत है उसे भी दिखाता है। फिलहाल लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews