Funny Video : परीक्षा में जवाब भूलें तो आप भी आजमाएं ये तरकीब, IAS ने शेयर किया मजेदार वीडियो

cg vyapam

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। क्या आपको अपने स्कूल का समय याद हैं। खासकर एग्ज़ाम वाले दिन। चाहे क्लास का टॉपर हो या बैक बेंचर, सभी को कोई न कोई टेंशन रहती ही थी। किसी पर फुल मार्क्स लाने का प्रेशर तो कोई बस पास हो जाना चाहता था। ऐसे में परीक्षा के लिए कई बच्चे किसी न किसी तरह की तुक भी भिड़ाते थे। जवाब याद करने के लिए कोई पैटर्न अपनाते या फिर एग्ज़ाम हॉल में कुछ भूल जाए तो किसी तरह याद करने की कोशिश करते। ऐसे ही एक बच्चे का वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है। इसमें वो परीक्षा हॉल में जिस तरह की हरकतें कर रहा है, देखकर हंसते हंसते आपके पेट में दर्द हो जाएगा।

इस मज़ेदार वीडियो को आईएएस अधिकारी अवनीश शरण ने ट्वीट किया है। इसी के साथ उन्होंने कैप्शन दिया है कि ‘तुक्का’ लगाकर प्रश्न हल करने की सही ‘विधि।’ इसमें दिख रहा है कि बच्चा कुछ याद करने के लिए पहले तो हाथ जोड़कर आंखें बंद कर कुछ बुदबुदाता है। फिर एंसर शीट के ऊपर पेंसिल को गोल गोल घुमाता है, कुछ लिखने लगता है और बार बार यही क्रिया दोहराता है। इस बच्चे के एक्सप्रेशन गजब के हैं। वीडियो को अबतक 88 हजार बार देखा जा चुका है और लोग इसपर मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews