International Dog Day 2022 : कुत्तों से सीखें वफादारी, आज का दिन है हमारे सबसे सच्चे दोस्त को समर्पित

International Dog Day 2022 : कुत्तों से सीखें वफादारी, आज का दिन है हमारे सबसे सच्चे दोस्त को समर्पित

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। आज इंटरनेशनल डॉग डे (International Dog Day 2022) है। 26 अगस्त को दुनियाभर में ये दिन मनाया जाता है। साल 2004 में इसकी शुरुआत एनिमल वेलफेयर एडवोकेट और पेट लाइफस्टाइल एक्सपर्ट ‘कॉलीन पेज’ ने की थी। इसके पीछे उनकी मंशा लोगों को इस बात के लिए जागरूक करने की थी कि हर नस्ल के कुत्तों को सुरक्षित रखा जाए और लोग घायल या असहाय कुत्तों की मदद करें।

नौका विहार चैम्पियन छात्र की चौथी मंजिल से गिरकर मौत, नेवी की कर रहा था तैयारी

कुत्तों को इंसान का सबसे अच्छा दोस्त कहा जाता है। कुत्तों ने इसे समय समय पर साबित भी किया है। उनके अनकंडीशनल प्यार और वफादारी के तमाम किस्से हमारे आसपास हैं। कई बार तो अपने मालिक को बचाने के लिए ये अपनी जान तक दांव पर लगा देते हैं। आज का दिन इनके इसी निश्छल प्रेम के लिए समर्पित है। कुछ देशों में तो आज के दिन अनाधिकारिक रूप से छुट्टी भी होती है जिसे नेशनल डॉग एप्रिसिएशन डे कहा जाता है। इसके पीछे उद्देश्य है कि लोग कुत्ते को एडॉप्ट करें और उनकी देखभाल करें।

अगर हम कुत्ता पालते हैं तो वो हमारे परिवार का हिस्सा बन जाता है। कुत्ते अपने मकान मालिक के परिवार को खूब अच्छे से पहचानते हैं और बच्चों तथा बुजुर्गों से उन्हें खास लगाव होता है। अगर घर में कोई नवजात शिशु आया है तो कुत्ते उसकी बहुत केयर करते हैं। ये एक तरह से हमारे लिए इमोशनल सपोर्ट बन जाता है। यही वजह है कि हमारी कई फिल्मों में भी कुत्ते को एक महत्वपूर्ण किरदार के रूप में दिखाया गया है। तेरी मेहरबानियां, सच्चा झूठा, बेताब, मर्द, मां, हम आपके हैं कौन सहित कई फिल्में हैं जिनमें कुत्ते की महत्वपूर्ण उपस्थिति रही है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews