
मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। अभिनेत्री और मॉडल नेहा धूपिया (Neha Dhupia) और अंगद बेदी (Angad Bedi) दूसरी बार माता-पिता बन गए हैं। नेहा ने एक बेटे को जन्म दिया है और अब वे अस्पताल से डिस्चार्ज होकर अपने घर लौट गई हैं। अस्पताल से बाहर निकलते हुए उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
स्वर्ण जयंती समारोह के मौके पर जबलपुर में डेयरडेविल्स ने किए हैरतअंगेज Stunts, देखें वीडियो
नेहा और अंगद के घर पहले से एक प्यारी से बेटी है और 4 अक्टूबर को उनके यहां एक बेटे का जन्म हुआ है। अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद लौटते हुए उन्होने खुशी खुशी फोटोग्राफर्स को पोज़ दिए। इस दौरान नेहा ने ब्लैक आउटफिट पहना था और नन्हा बेटा उनकी गोद में था। वहीं अंगद की गोद में उनकी बिटिया थी। इस दौरान दोनों के चेहरों पर नन्हें बच्चे के आने की खुशी साफ झलक रही थी।
#NehaDhupia, #AngadBedi and #Mehr leave from the hospital with the newly born baby of their home. pic.twitter.com/NGkoUntaUe
— Filmfare (@filmfare) October 7, 2021
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

