राजकुमार राव और पत्रलेखा शादी के बंधन में बंधे, तस्वीरें वायरल

राजकुमार राव और पत्रलेखा शादी के बंधन में बंधे, तस्वीरें वायरल

चंडीगढ़, डेस्क रिपोर्ट। अभिनेता राजकुमार राव और पत्रलेखा शादी के बंधन में बंध गए हैं। अपने परिवार और खास दोस्तों के बीच चंडीगढ़ में दोनों ने सात फेरे लिए। अब उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

Video : जयवर्धन सिंह ने ढोल बजाया, जमकर थिरके विक्रांत भूरिया

बता दें कि राजकुमार राव और पत्रलेखा पिछले 11 साल से एक दूसरे के साथ हैं और अब वे जीवन भर की डोर में बंध गए हैं। सोशल मीडिया पर जारी तस्वीरों में दोनों शादी की रस्में निभाते हुए एक दूसरे के साथ बेहद खुश नजर आ रहे हैं। इससे पहले अपनी सगाई में राजकुमार राव ने घुटनों पर बैठकर पत्रलेखा को प्रपोज़ किया था और वो तस्वीरें भी काफी वायरल हुई थी। खुद राजकुमार राव ने इंस्टाग्राम पर शादी का फोटो शेयर की है और लिखा है कि आखिरकार 11 साल की दोस्ती, प्यार, रोमांस और मस्ती के बाद मैंने अपनी सबकुछ के साथ शादी कर ली है। मेरे सोलमेट, मेरी सबसे अच्छी दोस्त, मेरी परिवार। आज मेरे लिए तुम्हारे पति कहलाने से बड़ी कोई खुशी नहीं है। लाल जोड़े में पत्रलेखा काफी सुंदर नजर आ रही है वहीं राजकुमार राव ने भी लाल रंग की पगड़ी पहनी है और दोनों एक दूसरे को कॉम्पलीमेंट कर रहे हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews