Rare Video : 1995 में जब बिल गेट्स ने इंटरनेट के बारे में बताया तो यूं हंस पड़े थे लोग

Rare Video : 1995 में जब बिल गेट्स ने इंटरनेट के बारे में बताया तो यूं हंस पड़े थे लोग

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। आज हम इंटरनेट (Internet) के बिना अपनी दुनिया की कल्पना भी नहीं कर सकते। लेकिन महज 27 साल पहले लोग इंटरनेट को एक मजाक की तरह ले रहे थे और उसपर हंस रहे थे। दुनिया के सबसे अमीर लोगों में शुमार बिल गेट्स (Bill Gates) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है जो 1995 का है। इसमें उनसे इंटरव्यू लेने वाले इंटरनेट को लेकर सवाल करते हैं और फिर उनका जवाब सुनकर अविश्वास से हंसने लगते हैं।

IMD Alert : बंगाल की खाड़ी में चक्रवात अलर्ट, 3 सिस्टम सक्रिय, 10 राज्यों में बारिश का अलर्ट, पर्वतों पर बर्फबारी, गिरेगा तापमान, जानें पूर्वानुमान

सिर्फ ढाई दशक में हमारी दुनिया इतनी बदल गई है जिसकी कोई कल्पना भी नहीं कर सकता था। इस दौर में इंटरनेट एक क्रांति की तरह आया और अब हम अपने जीवन के अधिकांश काम के लिए उसपर निर्भर हो गए हैं। चाहे कोई टिकिट बुक कराना हो या ऑनलाइन फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन हो, सोशल मीडिया या फिर डिजिटल वर्ल्ड..सब इंटरनेट के माध्यम से ही संभव है। लेकिन कुछ समय पहले तक इसी चीज पर लोग हंस रहे थे। हम आज आपके लिए जो क्लिप लेकर आ हैं उसमें माइक्रोसॉफ्ट नामक कम्पनी के सह संस्थापक बिल गेट्स माइक्रोसॉफ्ट नामक कम्पनी के सह संस्थापक का एक इंटरव्यू है जिसमें वो इंटरनेट के बारे में समझा रहे हैं और इंटरव्यू लेने वाले उस बात पर अचरज से हंस पड़े।

इस वीडियो में हम देखते हैं कि डेविस लेटरमेन (David Letterman) अपने टॉक शो में बिल गेस्ट से पूछते हैं कि क्या उन्हें ‘इंटरनेट जैसी किसी चीज’ (Internet thing) के बारे में कोई जानकारी है, आखिर ये क्या बला है। इसपर बिल गेट्स उन्हें समझाते हैं कि ये एक नया और बड़ा अविष्कार है और इसके जरिए लोग और कंपनी के अपने होमपेज होते हैं जिसमें वो अपनी जानकारी डाल सकते हैं। लोग ईमेल कर सकते हैं। इसपर लेटरमेन कहते हैं कि ‘हाल ही में मैने बड़ी घोषणा सुनी कि कम्प्यूटर पर बैसबॉल का गेम प्रसारित हो सकता है और मजाक करते हुए कहते हैं कि क्या रेडियो से घंटी बजेगी।’ इतना कहकर वो हंस पड़ते हैं और वहा मौजूद बाकी लोग भी हंसने लगते हैं। आज ये रेयर वीडियो क्लिप (rare video) देखते हुए हमें विश्वास नहीं होता कि क्या कभी लोग इंटरनेत को लेकर भी ऐसा सोचते थे। लेकिन असलियत यही है कि जो आज हमें कल्पना लगता है वो आने वाले कल का बड़ा सच साबित हो सकता है।

https://twitter.com/DocumentingBTC/status/1563504383996084226?s=20&t=_YikD87KvvtYrX8vPTFZQQ

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews