शर्लिन चोपड़ा का शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा पर गंभीर आरोप, कहा- “अंडरवर्ल्ड की धमकी दी”

शर्लिन चोपड़ा का शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा पर गंभीर आरोप, कहा- “अंडरवर्ल्ड की धमकी दी”

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के पति राज कुंद्रा (Raj kundra) से जुड़ा पोर्न वीडियो (Porn film case) केस काफी सुर्खियों में रहा। उस दौरान कई लोगों से पूछताछ की गई, कई सेलेब्स राज कुंद्रा के पक्ष में सामने आए तो काफी लोगों ने उनपर तरह तरह के आरोप भी लगाए। उसी दौरान शर्लिन चोपड़ा ((Sherlyn Chopra)) भी लगातार राज कुंद्रा और उनकी कंपनी पर आरोप लगा रही थी। राज कुंद्रा को बेल मिलने के बाद शिल्पा शेट्टी और राज ने उन्हें मानहानि का नोटिस भेजा था। इसके बाद अब शर्लिन चोपड़ा ने राज और शिल्पा पर अंडरवर्ल्ड (underworld) की धमकी देने का आरोप लगाया है।

ICC T20 Ranking : कोहली-राहुल को लगा बड़ा झटका, रैंकिंग में पिछड़े, रोहित 24वें स्थान पर लुढ़के

शर्लिन चोपड़ा ने शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा पर गंभीर आरोप लगाया है। उन्होने कहा कि ‘शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा ने मुझे अंडरवर्ल्ड की धमकी दी है। उन्होने मुझे मानहानि का नोटिस भेजा है, लेकिन मैं डरूंगी नहीं। मैं पुलिस से रिक्वेस्ट करती हूं कि मेरा स्टेटमेंट रिकॉर्ड करे ताकि मेरी शिकायत पर संज्ञान लिया जा सके। मानसिक प्रताड़ना के लिए 75 करोड़ रुपये मांगने के नोटिस का जवाब मैं दे चुकी हूं।”

बता दें कि राज कुंद्रा पोर्न वीडियो मामले में शर्लिन चोपड़ा ने खुद को पोर्न रैकेट का विक्टिम बताया था। इस मामले में उन्होंने बॉम्बे हाई कोर्ट में अग्रिम जमानत की याचिका भी दायर की है जिसपर 17 नवंबर को सुनवाई होगी। इसी के साथ कुछ दिन पहले ही शर्लिन ने राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी पर यौन उत्पीड़न, धोखाधड़ी और आपराधिक धमकी के लिए भी शिकायत दर्ज कराई थी। इसी के बाद कुंद्रा परिवार ने उनपर मानहानि का मुकदमा दायर किया था। इस मामले में अब शर्लिन ने अंडरवर्ल्ड की धमकी का आरोप लगाकर सनसनी फैला दी है, देखना है कि इसपर पुलिस क्या कार्रवाई करती है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews