तेज प्रताप यादव ने किया अपने साथ चमत्कार होने का दावा, देखें वायरल वीडियो

तेज प्रताप यादव ने किया अपने साथ चमत्कार होने का दावा, देखें वायरल वीडियो

पटना, डेस्क रिपोर्ट। राष्ट्रीय जनता दल यानी आरजेडी नेता तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) हमेशा ही किसी ना किसी बात को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। एक बार फिर सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उन्होंने अपने साथ चमत्कार होने का दावा किया है। उनका वीडियो सामने आने के बाद हर कोई हैरान दिखाई दे रहा है।

सोशल मीडिया पर सामने आए इस वीडियो में तेज प्रताप यह कहते दिखाई दे रहे हैं कि मैंने अपनी पूरी जिंदगी में इस तरह का चमत्कार नहीं देखा है। इस चमत्कार के बाद यह सिद्ध हो गया है कि शिर्डी के साईं बाबा भगवान का रूप हैं। वीडियो में आगे तेज प्रताप ने कहा कि हम घर पर साईं बाबा का सीरियल देख रहे थे। उसमें दिखाया जा रहा था कि अपनी उदी से किस तरह वो भक्तों के सारे दुख हर लेते हैं। हमने भी दिल से बाबा को याद किया और उनका ध्यान लगाकर उदी देने की बात कही।

Must Read- अंधविश्वास ने ली मासूम की जान, भूत भगाने के नाम पिता ने की बेरहमी से पिटाई

आगे तेजप्रताप ये कहते दिखाई दिए कि साईं बाबा की उदी बहुत ही चमत्कारी है। इसे लगाने से कई बीमारियां ठीक हो जाती हैं। कल ही हमने बाबा को सच्चे दिल से याद किया था और आज उनकी उदी हमें मिल गई। हम पर और हमारे परिवार पर यह बाबा का आशीर्वाद ही है। तेज प्रताप ने कहा कि मैं जैसे ही अपने कैबिन में आया मैंने देखा कि टेबल पर बाबा की उदी रखी हुई है और मुझे लगा कि मेरे साथ जैसे कोई चमत्कार हो गया है।

ये पहली बार नहीं है जब तेज प्रताप यादव अपनी किसी बात को लेकर सुर्खियों में आए हैं। अक्सर ही वह किसी ना किसी बात को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। कुछ दिनों पहले वह पार्टी कार्यकारिणी की बैठक बीच में छोड़कर चले जाने की वजह से चर्चा में बने हुए थे। इस दौरान उन्होंने एक वरिष्ठ नेता पर गाली देने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि मामूली सी बात पर श्याम रजक ने उनके पीए और बहन को गाली दी थी। उन्होंने इस बात का दावा भी किया था कि उनके पास एक ऑडियो रिकॉर्डिंग है, जिसे वह सोशल मीडिया पर शेयर करेंगे।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews