प्रेग्नेंसी की खबर मिलने के 48 घंटे बाद ही हुआ बच्चे का जन्म

प्रेग्नेंसी की खबर मिलने के 48 घंटे बाद ही हुआ बच्चे का जन्म

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। जब भी किसी कपल को पता चलता है कि वो माता पिता (pregnancy) बनने वाले हैं, ये उनके लिए बड़ी खुशी का मौका होता है। इसके बाद अगल 9 महीने तक आने वाले शिशु के स्वागत की तैयारियां होती है। ये वो वक्त होता है जब होने वाले पैरेंट अपने बच्चे के लिए मेंटली तैयार होते हैं और तरह तरह के सामान भी जुटाते हैं। लेकिन क्या हो अगर प्रेग्नेंसी की खबर मिलने के 48 घंटे बाद ही बच्चे का जन्म (delivery) हो जाए।

इस Diwali राज्य सरकार का गिफ्ट, फ्री मिलेंगे दो LPG Gas Cylinder, पढ़ें पूरी खबर

अमेरिका में एक जोड़े के साथ ऐसा ही कुछ हुआ। 23 साल की पेटन स्टोवर ओमाहा में प्रथम वर्ष की शिक्षिका है और वो पिछले कुछ समय से थकान, सुस्ती जैसे कुछ लक्षण महसूस कर रही थी। पहसे उसे लगा कि ये नौकरी की थकान है लेकिन फिर कुछ समय बाद जब उसने डॉक्टर को दिखाया तो पता चला कि वो गर्भवती है। ये बात उनके लिए काफी चौंकाने वाली थी लेकिन डॉक्टरों ने अल्ट्रासाउंड करके इसे कन्फर्म कर दिया। ये खुशखबरी उन्हें की मेडिकल प्रॉब्लम्स के साथ मिली थी। पेटन स्टोवर की किडनी और लीवर ठीक से काम नहीं कर रहे थे और इसके बाद उन्हें डॉक्टरों की देखरेख में रखा गया।

पेटन स्टोवर को प्रीक्लेम्पसिया ( preeclampsia) था। ये प्रेग्नेंसी के दौरान होने वाली एक स्थिति है और सही समय पर उपचार न होने पर इससे खतरा भी हो सकता है। इसी कारण उनका सी-सेक्शन करना पड़ा और डिलीवरी की तारीख से करीब 10 हफ्ते पहले ही बच्चे का जन्म हो गया। ये बच्चा अपने माता पिता को गुड न्यूज मिलने के 48 घंटे के भीतर ही दुनिया में आ गया। इस बच्चे का नाम काश रखा गया है और उसके आने से उसके मम्मी पापा दोनों बेहद खुश हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews