हाथी पर भी चढ़ा इंसानों का रंग, बंद रेलवे फाटक को इस तरह किया पार

हाथी पर भी चढ़ा इंसानों का रंग, बंद रेलवे फाटक को इस तरह किया पार

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। सोशल मीडिया पर आए दिन कोई ना कोई वीडियो वायरल (Viral Video) होती रहती है। इंसानों के अलावा कुत्ता, बिल्ली, घोड़ा, हाथी के वीडियो भी सामने आते रहते हैं। हाथी (Elephant) की गिनती सबसे समझदार जानवरों में होती है। धरती का यह सबसे विशालकाय जानवर बहुत ही शांत प्रवृत्ति का होता है। यही वजह है कि इन्हें पाला जाता है और यह इंसानी प्रवत्ति में ढल जाते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हुआ है उसे देखकर कहा जा सकता है कि यह हाथी पूरी तरह से इंसानों की तरह हरकत करने लगा है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि रेलवे फाटक बंद है और दोनों तरफ लोग अपनी अपनी गाड़ियां लेकर खड़े हैं। लोग फाटक खुलने का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन कई बार हम ऐसे लोगों को भी देखते हैं जो बंद रेलवे फाटक के दौरान भी अपने वाहन पार कराते हुए दिखाई देते हैं। हाथी भी कुछ इसी तरह की हरकत करता दिखाई दे रहा है। बंद रेलवे फाटक को उलांघता हुआ यह हाथी निकलने की कोशिश कर रहा है। गनीमत यह रहा कि ट्रेन वहां से नहीं गुजर रही थी वरना हाथी और उस पर बैठे महावत के साथ हादसा हो सकता था।

Must Read- इस कट्टर फैन ने बनवाया CM Yogi का मंदिर, धनुर्धारी प्रतिमा की रोज करता है पूजा

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को एक आईपीएस अधिकारी ने शेयर किया है। उसे शेयर करते हुए अधिकारी ने लिखा कि इंसान खुद जैसा करते हैं जानवरों को भी वैसे ही ट्रेनिंग दे देते हैं। 27 सेकेंड के इस वीडियो को अब तक कई बार देखा जा चुका है और यह तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर लोग तरह तरह के कमेंट भी कर रहे हैं। वीडियो को देखकर कहा जा सकता है कि इंसान तो ठीक अब जानवर भी रेलवे नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews