
भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। फिल्म निर्माण एक बड़ा टीम वर्क है। इसके लिए बहुत सारे संसाधन और मेहनत लगती है। कलाकारों की एक्टिंग से साथ फिल्मों में स्पेशल इफेक्ट के लिए अलग से विशेषज्ञ होते हैं। इस विजुअल ट्रिक के लिए आज आधुनिक तकनीक मौजूद है। SFX, SPFX, F/X, FX की मदद से काफी कुछ तैयार किया जाता है। लेकिन पहले ये सुविधाएं मौजूद नहीं थी।
Video : खरगोश ने दी बड़ी सीख, यूं ही चलने से नहीं मिलती मंजिल
तो पुरानी फिल्मों में किस तरह खतरनाक या अविश्वनीय दृश्यों को फिल्माया जाता है। उस समय जब शूटिंग के समय ही ज्यादा से ज्यादा रियलिस्टिक पिक्चराइजेशन का दबाव होता था, तब ये सीन कैसे फिल्माए जाते होंगे। आज हम आपके लिए एक बानगी लेकर आए हैं कि पहले फिल्मों की शूटिंग के दौरान क्या क्या किया जाता था।
इस वीडियो में कुछ फिल्मों के फिल्मांकन के दृश्य कैद है। इनमें देखा जा सकता है कि ऊंचे टॉवर पर लटका हुआ दिखाने के लिए किस तरह व्यवस्था की जाती थी। चार्ली चैपलिन की फिल्म का एक सीन बड़ा ही मजेदार है। उसे फिल्माने के लिए तो खास इंतजाम किए गए हैं। वहीं एक लड़की की पलके झपकाने के लिए भी उस समय के स्पेशल इफेक्ट का इस्तेमाल किया गया है।
https://twitter.com/old5choolcool/status/1555966892455604224?s=20&t=D-TrID5NnfsDCVWJVnP6_Q
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

