Video : गुस्साए सांड ने बुजुर्ग को उठाकर पटका, वीडियो देखकर दहल जाएगा दिल

Video : गुस्साए सांड ने बुजुर्ग को उठाकर पटका, वीडियो देखकर दहल जाएगा दिल

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। सोशल मीडिया पर अक्सर ही कई तरह के वीडियो मिल जाते हैं। हाल ही में ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक बुजुर्ग को सांड (bull) ने उठाकर पटक दिया। उनकी गलती सिर्फ इतनी थी कि जब सांड को गुस्सा आया तो वो सड़क से गुज़र रहे थे।

सांड का गुस्सा मशहूर है और इसीलिए उसे देखकर सभी उससे दूरी बना लेते हैं। लेकिन कई बार दूरी होने के बाद भी उसके कोप का शिकार बनना पड़ता है। इस वीडियो में दिख रहा है कि एक व्यक्ति अपनी साइकिल से गुजर रहा है तभी गुस्साए सांड ने उसे अपने सींगों पर उठाकर पटक दिया। सांड ने इतनी तेजी से हमला किया कि वीडियो देखकर आप भी दहल जाएंगे। अब ये वीडियो तेजी से वायरल है और इसे देखने के बाद लोग सांड को देखते ही दूर से भागने लगेंगे।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews