VIRAL VIDEO : तेजी से वायरल हो रहा है बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष का यह वीडियो

BJP PRESIDENT VIDEO VIRAL

कोहिमा, डेस्क रिपोर्ट। बीजेपी के नागालैंड के प्रदेश अध्यक्ष और राज्य सरकार के मंत्री तेमजेन इमना अलांग (Temjen Imna Along ) का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वे पूर्वोत्तर के लोगों की छोटी आंखों को लेकर कहते नजर आ रहे हैं और जमकर इसके फायदे गिना रहे हैं।

यह भी पढ़े.. MP: शासकीय-निजी कॉलेज छात्रों के लिए बड़ी खबर, राज्य सरकार भरेगी फीस, ये रहेंगे योजना के नियम-शर्ते

41 साल के तेमजेन इमना अलोंग नागालैंड में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष हैं और इसी के साथ राज्य सरकार में मंत्री भी हैं। अक्सर अपनी छोटी आंखों को लेकर लोगों के लिए मजाक का केंद्र रहे पूर्वोत्तर के लोगों के लिए मंत्री जी ने कुछ ऐसा कहा कि आप भी मुस्कुरा उठेगे। तेमजेन इमना अलांग वीडियो में कहते नजर आ रहे हैं कि “हम लोगों की आंखें भले ही छोटी है लेकिन नजरिया साफ है। हमें दूर तक भी साफ दिखाई देता है। इन छोटी आंखों का एक फायदा यह भी है कि इनमें कचरा कम जाता है और आंख सुरक्षित रहती है।”

यह भी पढे.. MP Weather: 3 वेदर सिस्टम एक्टिव, 26 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 9 संभागों में बिजली गिरने की चेतावनी

इतने पर ही नहीं रुके बल्कि आगे उन्होंने कहा कि “जब कभी हमें मंच पर नींद आती है तो इन छोटी आंखों की वजह से सोने में भी कोई दिक्कत नहीं होती।” तेमजेन इमना अलांग का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और खुद असम के मुख्यमंत्री हेमंत विस्वा सरमा ने इसे शेयर किया है और लिखा है कि “भाई आज फुल फॉर्म में है।” हेमंत की इस टिप्पणी के बाद तेमजेन इमना अलांग ने उन्हें धन्यवाद भी दिया। इसके साथ ही उन्होंने उन लोगों को भी धन्यवाद दिया है जिन्होंने इस वीडियो को शेयर किया है और पूर्वोत्तर की आवाज लोगों तक पहुंचाने का काम किया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews