Video : चलती सड़क पर गाड़ी से सिर निकाल डांस कर रही थी लड़की, फिर हुआ ये…

Video : चलती सड़क पर गाड़ी से सिर निकाल डांस कर रही थी लड़की, फिर हुआ ये…

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। कोई भी काम करें तो उसमें सावधानी बरतनी चाहिए..हमारे बड़े बुजुर्ग हमेशा ये नसीहत देते हैं। खासकर तब जब आप मस्ती मजाक के मूड में हो। ये सही है कि जीवन में खिलंदड़पन भी होना चाहिए, लेकिन उसी के साथ अपनी सुरक्षा का खयाल भी रखना जरुर है। ऐसा न हो कि खेल खेल में जान पर बन आए।

Government Job 2022 : यहाँ 560 पदों पर निकली है भर्ती, जानें आयु-पात्रता, 30 अगस्त से पहले करें आवेदन

आज हम आपको जो वीडियो दिखाने जा रहे हैं उसे देखकर सभी को सीख लेने की जरुरत है। हमें चलती सड़क पर एक गाड़ी दिख रही है जिसकी खिड़की से एक लड़की बाहर निकली हुई है। वो किसी गाने पर डांस कर रही है। चलती गाड़ी में खिड़की से आधी से ज्यादा बाहर निकली लड़की झूमते हुए नीचे की तरफ झुकती है और अचानक ही उसका बैलेंस बिगड़ जाता है। अभी पल भर पहले जो लड़की गाड़ी में डांस कर रही थी अब वो सड़क पर पड़ी हुई है।

इस सड़क पर गाड़ियों की आवाजाही है। पीछे से साइड से हर जगह से गाड़ी आ रही है। ये तो उसकी किस्मत अच्छी थी कि इस हादसे के दौरान कोई गाड़ी उससे टकराई नहीं। वो अपना सिर सहलाते हुए खुद को संभालती है। आसपास वाली गाड़ियां भी रुक जाती है। लेकिन इसका एक दूसरा पहलू भी है कि संभव था अचानकर तेजी से आ रही कोई गाड़ी उसे टक्कर मार देती। ये तो अभी फनी लग रही है ये ही स्थिति किसी गंभीर हादसे में बदल जाती। इसीलिए कभी भी सड़क पर ऐसा कोई काम नहीं करना चाहिए जिससे हमारे साथ दूसरों को भी नुकसान पहुंचने की संभावना हो।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews