Viral video : सामी-सामी सॉन्ग पर बच्ची के वीडियो ने मचाई धूम, रश्मिका मंदाना ने की जमकर तारीफ

Viral video : सामी-सामी सॉन्ग पर बच्ची के वीडियो ने मचाई धूम, रश्मिका मंदाना ने की जमकर तारीफ

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। फिल्म पुष्पा का गीत ‘सामी सामी’ सुपरहिट था। रिलीज के बाद इसे लेकर हजारों रील्स सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है। लेकिन इस बार कुछ ऐसा हुआ कि खुद फिल्म की लीड एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने वीडियो शेयर करते हुए इसकी जमकर तारीफ की है।

जहीर इकबाल के साथ डेट नाइट पर पहुंची Sonakshi Sinha, वायरल हुई तस्वीरें

दरअसल सामी-सामी गीत पर एक बच्ची का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ये किसी स्कूल के बाहर का दृश्य लग रहा है। पास में स्कूल बस खड़ी है और पीछे कुछ और बच्चे भी है। यहां ये क्यूट बच्ची सामी सॉन्ग पर कमाल के मूव्स कर रही है और पीछे कुछ और बच्चे भी डांस कर रहे हैं। यहां इस बच्ची का डांस तो बेहतरीन है ही, लेकिन उसकी क्यूटनेस कमाल की है। उसके एक्सप्रेशंस और मस्ती भरा मूड देखते ही बनता है।

ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आम लोगों के साथ सेलेब्स भी इसे खूब पसंद कर रहे हैं। यहां तक कि रश्मिका मंदाना ने इसे अपने ट्विटर हैंडल से शेयर करते हुए लिखा है कि ‘मेरा दिन बन गया। मै इस क्यूटी से मिलना चाहती हूं। इससे कैसे मिल सकती हूं?’ रश्मिका मंदाना के इस पोस्ट को शेयर करने के बाद वीडियो और तेजी से वायरल हो रही है और सभी इस क्यूट बच्ची पर प्यार लुटा रहे हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews