Hindi News

Alirajpur: टीकाकरण महा अभियान में सहभागिता के लिए विधायक मुकेश पटेल ने आम नागरिकों से की अपील

Written by:Harpreet Kaur
Published:
Alirajpur: टीकाकरण महा अभियान में सहभागिता के लिए विधायक मुकेश पटेल ने आम नागरिकों से की अपील

अलीराजपुर, यतेन्द्रसिंह सोलंकी। अलीराजपुर जिले (Alirajpur District) में कोरोना (corona) से बचाव हेतु आयोजित टीकाकरण महा अभियान (MP Vaccination Maha Abhiyan 2) में बुधवार को विधायक मुकेश पटेल (MLA Mukesh Patel) ने नगर के मकरानी मोहल्ले में संचालित टीकाकरण केन्द्र पर अपनी सहभागिता करते हुए आम जनता से सहयोग की अपील की है कि जिले के समस्त नागरिक जिनकी उम्र 18 वर्ष से अधिक है वे इस टीकाकरण महा अभियान में हिस्सा लेकर टीकाकरण जरूर करवाए।

यह भी पढ़ें…देश विरोधी गतिविधियों को लेकर बागली में हिंदू संगठनों ने बाइक रैली निकाल, जलाया पाकिस्तान का झंडा 

विधायक ने कहा कि कोरोना से बचाव का एकमात्र उपाय टीकाकरण ही है। साथ ही विधायक पटेल ने कहा है कि टीकाकरण के संबंध में किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देकर टीकाकरण अवश्य कराए। जिन लोगो को प्रथम डोज लग चुका है वे दूसरे डोज की निर्धारित तिथि एवं समय अनुसार टीकाकरण करवाए। कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष ओमप्रकाश राठोर, राजेन्द्र टवली, सानी मकरानी वरिष्ठ कांग्रेस नेता, सुरेश राठोर आदि उपस्थित थे।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Harpreet Kaur
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews