Hindi News

यूपी बोर्ड : बोर्ड की गलती छात्रों को फायदा, 16 अलग अलग सब्जेक्ट्स में मिलेंगे एक्स्ट्रा मार्क्स

Written by:Manuj Bhardwaj
Published:

प्रयागराज, डेस्क रिपोर्ट। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की तरफ से बोर्ड परीक्षार्थीयों के लिए खुशखबरी आई है। इस साल जिन छात्रों ने भी 12वीं की परीक्षांए दी है और उनका पेपर बिगड़ गया है या फिर पूरा पेपर नहीं लिख पाए है तो उन्हें घबराने की जरुरत नहीं है क्योंकि इस साल मार्किंग नई स्कीम के तहत होने वाली है। बोर्ड ने इस साल 16 सब्जेक्ट्स के एग्जाम पेपर्स में कुल 102 प्रश्न गलत पूछे है, जिसके लिए छात्रों को पूरे नंबर मिलेंगे।

इन सब्जेक्ट्स में पूछे गए गलत सवाल

बोर्ड की 12वीं की परीक्षाओं में हिंदी, सामान हिंदी, संस्कृत, इतिहास, भूगोल, नागरिक शास्त्र, गणित, अर्थशास्त्र, प्राविधिक कला, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, लेखाशास्त्र (नया पाठ्यक्रम) व्यवसाय अध्ययन (नया पाठ्यक्रम) व्यापारिक संगठन एवं पत्र व्यवहार( पुराना पाठ्यक्रम) के सब्जेक्ट में गलतियां हुई है जिसके लिए बोर्ड की तरफ से एग्जामिनर को पूरे-पूरे नंबर देने के निर्देश जारी हुआ है।

लेकिन मार्क्स सिर्फ अटेम्‍प्‍ट करने वाले या गलत जवाब लिखने वाले छात्रों को ही मिलेंगे।

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो, अगर किसी स्टूडेंट को पेपर में 55 नंबर मिलते हैं तो ऐसे में उन्हें एक बोनस नंबर भी दिया जाएगा। इसके अलावा अच्छी हैंडराइटिंग का रिमार्क भी दिया जाएगा।

आपको बता दे 2022 में हुई 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में लगभग 47,75,749 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। अब बोर्ड जल्द ही कॉपियों का मूल्यांकन की प्रक्रिया पूरी कर के विद्यार्थियों का रिजल्ट जारी करेगा। हालांकि, परीक्षा परिणाम के तारीख की घोषणा अभी तक नहीं की गई है।

Manuj Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews