PM नरेंद्र मोदी की फोटो में कांग्रेस को दिखी सियासत, इस तरह लिया निशाने पर

PM नरेंद्र मोदी की फोटो में कांग्रेस को दिखी सियासत, इस तरह लिया निशाने पर

भोपाल, ङेस्क रिपोर्ट। कोरोना टीकाकरण (Corona Vaccination) के दूसरे चरण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) जब खुद टीका लगवाने पहुंचे तो भेल ही उनके मन में एक सन्देश देने का भाव हो लोगों को प्रेरित करने का भाव हो लेकिन टीका लगवाने के बाद उनकी जो फोटो वायरल हुई उसमें कांग्रेस को राजनीति दिखाई देती है। कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi)की कोरों का टीका लगवाती वायरल फोटो का विश्लेषण कर उनपर निशाना साधा है और इसे एक नौटंकी बताया है।  खास बात ये है कि ये विश्लेषण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पहनावे और आसपास के माहौल पर किया गया है।

मध्यप्रदेश कांग्रेस (MP Congress) के वरिष्ठ नेता और प्रदेश प्रवक्ता केके मिश्रा (KK Mishra) ने ट्वीट (Tweet) कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की कोरोना का टीका लगवाती वायरल फोटो का बारीकी से विश्लेषण किया है। खास बात ये है कि कांग्रेस प्रवक्ता केके मिश्रा (KK Mishra) ने अपने ट्वीट (Tweet) में जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की फोटो का जो विश्लेषण किया है उसमें प्रधानमंत्री के पहनावे और उनके आसपास के माहौल पर निशाना साधा गया है।

कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता केके मिश्रा (KK Mishra) ने ट्वीट (Tweet) किया – घटिया राजनीति की हद है, PM नरेंद्र मोदी ने आज दिल्ली के #AIIMS में कोरोना का पहला टीका लगवाया, वे असम का गमछा डालकर पहुंचे, पुदुच्चेरी की नर्स पी.निवेदा ने मोदी को टीका लगाया, केरल की नर्स रोसम्मा अनिल पास खड़ी थीं, दाड़ी टैगोर जैसी! बंगाल, असम, पुदुच्चेरी, केरल में चुनाव हैं, नौटंकी!

गौरतलब है कि 1 मार्च से देश में 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों और 45 वर्ष के डायबिटीज सहित अन्य बीमारी के मरीजों को कोरोना (corona) का टीकाकरण (vaccination) किया जा रहा है। सोमवार 1 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने दिल्ली (Delhi) के एम्स (AIIMS) में वैक्सीन की पहली डोज लगाई। इस बात की जानकारी खुद पीएम मोदी (PM Modi) ने ट्वीट (Tweet) करके दी।

ये भी पढ़ें – अंतरिक्ष में PM नरेंद्र मोदी की तस्वीर पर कांग्रेस का तंज, कही ये बड़ी बात

भारत में बनी भारत बायोटेक (bharat bio-tech) की को-वैक्सीन (covaxin) लेने के बाद उन्होंने कहा कि आज मैंने डोज लगवाई है। हम आज कोरोना से वैश्विक लड़ाई करते हुए मजबूत स्थिति में खड़े हैं। वहीं उन्होंने देश की जनता से टीकाकरण करवाने की अपील की है और भारत को कोरोना मुक्त बनाने के लिए साथ आने की भी बात कही है। भारत के वैज्ञानिकों की तारीफ करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने कहा कि कोरोना से लड़ाई में भारत के वैज्ञानिकों ने त्वरित समय में उत्तम कार्य किया है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews