तस्कर प्रेमी-प्रेमिका गिरफ्तार, 30 लाख की स्मैक बरामद, आरोपी पर पहले से 22 मुकदमे

तस्कर प्रेमी-प्रेमिका गिरफ्तार, 30 लाख की स्मैक बरामद, आरोपी पर पहले से 22 मुकदमे

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। नशा तस्करों (drug smugglers) के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में पुलिस (Gwalior Police) को स्मैक तस्कर प्रेमी जोड़ा (smack smuggler lover couple) पकड़ में आया है। गिरफ्तार प्रेमी प्रेमिका से 300 ग्राम स्मैक पुलिस ने बरामद की है जिसकी कीमत 30 लाख रुपये बताई गई है।  आरोपी शातिर बदमाश है , उसके खिलाफ अलग अलग थानों में 22 अपराध दर्ज है।

पुलिस अधीक्षक अमित सांघी ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी शताब्दीपुरम की तरफ से एक व्यक्ति बड़ी मात्रा में स्मैक लेकर एक महिला को मोटर साइकिल पर बैठाकर हजीरा क्षेत्र में आ रहा है।  सूचना मिलते ही पुलिस अलर्ट हो गई। एसपी ने एडिशनल एसपी और सीएसपी क्राइम को निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें – सीएम शिवराज के निर्देश, स्मार्ट पुलिसिंग को प्रभावी बनायें, अपराधियों में खौफ पैदा करें

पुलिस ने हजीरा थाना और क्राइम ब्रांच के साथ मिलकर आरोपी को पकड़ने की योजना बनाई। पुलिस की टीमें मुखबिर बताये स्थान यादव धर्मकाटें के पास आरोपी का इन्तजार करने लगे।  कुछ देर बाद एक व्यक्ति अपाचे मोटर साइकिल पर महिला को पीछे बैठाये आता दिखाई दिया।

ये भी पढ़ें – अफ्रीकन देश से जबलपुर आई आर्मी अधिकारी की कोरोना जाँच रिपोर्ट आई, देखिए क्या है रिपोर्ट

पुलिस को देखते ही व्यक्ति ने गाड़ी भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने उसे दबोच लिया। पुलिस ने जब दोनों की तलाशी ली तो परुष के पास 280 ग्राम स्मैक और महिला के पास 20 ग्राम स्मैक बरामद हुई।  इनकी जेब से 3500 रुपये भी मिले। जब्त स्मैक की कीमत 30 लाख रुपये बताई जा रही है।

ये भी पढ़ें – पुलिस विभाग में तबादले, देखिए लिस्ट

एसपी अमित सांघी ने कहा कि गिरफ्तार आरोपी शातिर बदमाश है, इसपर ग्वालियर, हजीरा, महाराजपुरा सहित राजस्थान के थानों में 22 अलग अलग मुक़दमे दर्ज हैं। ये सभी मुकदमे अलग अलग धाराओं के तहत पंजीबद्ध हैं।  आरोपी चूँकि शातिर है इसलिए इसे रिमांड पर लेकर और पूछताछ की जाएगी।

[dgv_vimeo_video id=”651166796″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews